16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: मेघ हुए मेहरबान , निवाई व उनियारा में जमकर बरसे, गर्मी से मिली राहत

जिले में कई स्थानों पर दोपहर बाद बारिश हुई। इससे लोगों को उमस व गर्मी से निजात मिली।  

2 min read
Google source verification
rain

निवाई. उपखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार शाम को पौन घण्टे बरसात हुई, जिससे नालों में उफान आ गया।

निवाई. उपखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार शाम को पौन घण्टे बरसात हुई, जिससे नालों में उफान आ गया। वही शहर में तेज बरसात से सरकारी दफ्तरों सहित कॉलोनियों, मकानों व दुकानों में भी पानी चला जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रक्तांचल पर्वत के झरने भी बहने लगे। पटेल रोड पर स्थित पुलिया के ऊपर से पानी निकल गया। इस दौरान रक्तांचल पर्वत का पानी गंगा जमुना गार्डन के सामने होकर बापू आसाराम गोशाला पुलिया के नीचे जमा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


बनेठा में मूसलाधार बरसात दीवार ढ़ही, नाले ऊफान पर

उनियारा .क्षेत्र के बनेठा कस्बे में गुरूवार को देर सायं अचानक तेज मूसलाधार बरसात गे जनजीवन प्रभावित हो गया। बरसात से कई नाले ऊफान पर आ गए जिससे बनेठा-अलीगढ़ मार्ग अवरूद्व हो गया।

गूरूवार को सायं बनेठा कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में तेज मूसलाधार बरसात होने से रामतलाई में पानी आ गया। जिससे सलाम पुत्र जहुरूद्दीन के मकान के अन्दर पानी भर गया। जिससे उसकी कच्ची दीवार ढ़ह गई। दीवार के नीचे एक मोटर साई्रकिल सहित अन्य सामान दब गए।

वहीं बनेठा अलीगढ़ मार्ग पर ककरीया खाल में आए पानी के ऊफान से मार्ग अवरूद्व हो गया। बनेठा-सुरेली-अलीगढ़ होकर सवाई माधोपुर जाने वाली रोड़वेज की बस बनेठा से वापस ढिक़ोलिया होकर सवाई्र माधोपुर के लिए रवाना हुई।

वहीं बनेठा में कई नाले ऊफान पर आ जाने से राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय परिसर एवं बस स्टेण्ड़ व बाजारों में बरसात का पानी जमा हो गया।

उनियारा. क्षेत्र में शाम क्षेत्र के कई स्थानों पर बारिश हुई। इससे लोगों को उमस व गर्मी से निजात मिली। क्षेत्र के अलीगढ़, चोरू, बालीथल, सहादतनगर, बिलोता, पाटोली, खोहल्या, सौप, आदि स्थानों पर भी बारिश हुई।

खुला नाला बन रहा है मुसीबत
टोंक. छावनी से जयपुर रोड स्थित मराठा कॉलोनी के समीप नईकॉलोनी से गुजर रहा नाला लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। ये खुला होने से इसमें आए दिन लोग गिर रहे हैं। वहीं सफाईनहीं होने से मच्छर आस-पास के लोगों को बीमारियां दे रहे हैं।

यहां रहने वाले चन्द्रकला गुर्जर, मोहनलाल, सुरेन्द्र आदि ने बताया कि कॉलोनी के समीप से बड़ा कदमी नाला गुजर रहा है। इस नाले में छावनी, बस स्टैण्ड समेत एक दर्जन कॉलोनियों का पानी आता है। नगर परिषद ने इसकी सफाईपर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में ये गंदगी से अट गया है।

वहीं इसकी छपाईभी नहीं कराई गई है। ऐसे में खुले नाले में लोग रोज गिर रहे हैं। गंदगी के चलते पनप रहे मच्छर लोगों को बीमारियां दे रहे हैं। इसकी शिकायत नगर परिषद आयुक्त तथा सभापति से की है। साथ ही सांसद को भी नाले को बंद कराने के लिए अवगत कराया गया है।