अबूझ सावे को लेकर खरीदारी बढ़ी
टोंक. अक्षय- तृतीया पर बुधवार को जिलेभर में शादियों की धूम रहेगी। अबूझ सावे को लेकर बाजारों में रौनक है। कपड़ों से लेकर जूतों, चप्पलों व इलेक्ट्रिक सामानों की दूकानों पर लोगों की भीड़ है। मांगलिक कार्यक्रम से लेकर खरीदारी, गृहप्रवेश, व्यापार आदि की शुरूआत इस मौके पर शुभ बताई गई है।