
टोंक। प्रदेश में शुक्रवार को मातमी धुनों के साथ ताजियों के जुलूस निकाले गए। टोंक जिले में भी हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्म का पर्व मनाया गया। लोगों ने हरे रंग के कपड़े पहने और ताजियों की जियारत की। इस मौके पर उस्तादों और खलिफाओं का भव्य स्वागत किया गया।