
निवाई. अयोध्या में श्रीराम मन्दिर का निर्माण करवाने की मांग को लेकर उपखण्ड कार्यालय में ज्ञापन देने आए करीरिया मुस्लिम समाज के लोग।
निवाई. उपखण्ड कार्यालय में करीरिया मुस्लिम समाज की ओर से अयोध्या में श्रीराम मन्दिर का निर्माण करवाने को लेकर उपखण्ड अधिकारी हरिताभ आदित्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सांैपा है। ज्ञापन में बताया कि अयोध्या में कई वर्षों से श्रीराम जन्म भूमि पर श्रीराम लला का मन्दिर बनवाने को लेकर विवाद चल रहा है।
उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि पर ही मन्दिर का निर्माण हो। मस्जिद कही पर भी बन सकती है। उन्होंने मांग की है कि देश के समस्त मुसलमानों का यही अरमान है कि शीघ्र ही रामजन्म भूमि पर श्रीराम लला मन्दिर को निर्माण करवाए, जिससे देश में अमन चैन बना रहे।
ज्ञापन देने वालों में शहाबुद्धीन लुहार, मोहम्मद जाकिर, सरीफ मोहम्मद, निजामुद्धीन, छूट्टन खां एवं मुन्नालाल सहित कई मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम सम्पन्न
निवाई. राजकीय महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम को लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका उषा बागड़ी ने बताया कि राजस्थान व आसाम की परिधान, अन्तर भाषा संवाद, निबन्ध व पोस्टर सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
परिधान प्रतियोगिता में प्रथम शिप्रा शर्मा व अनुराधा, द्वितीय चिरंना व कर्मा चौधरी एवं तृतीय स्थान पर मोनिका शर्मा व निशा भट्ट रही। इस अवसर पर निर्णायक डॉ.कल्पना भारद्वाज, डॉ. मंजूलता शर्मा, डॉ. ममतासिंह, डॉ. तौफिक हुसैन, डॉ.रेखा मिश्रा, डॉ.रामलाल मीणा, डॉ. प्रभुलाल शर्मा, शंकरलाल हाथीवाल सहित कई मौजूद थे।
प्रतियोगिताएं हुई
मालपुरा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय युवा संस्कृति खोज महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव की शुरुआत ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी श्योजीलाल बैरवा ने की।
प्रधानाचार्य गिरधर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 15 से 29 आयु वर्ग के युवक-युवतियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया तथा राजस्थानी लोक कलाओं पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रस्तुति दी। सभी विजेता प्रतिभागी जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। कुल 18 प्रतियोगिताएं हुई। संचालन जगदीशलाल गुर्जर ने किया।
Published on:
24 Nov 2017, 3:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.