
प्रतीकात्मक तस्वीर
Naresh Meena on Update: राजस्थान की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद टोंक जिले के समरावता गांव में देर रात बवाल देखने को मिला। पुलिस ने नरेश मीना को एक बार गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन, मीना के समर्थक देर रात छुड़ा ले गए। ऐसे में नरेश मीना की गिरफ्तारी को लेकर एसपी बृजेंद्र सिंह भाटी का बयान सामने आया है।
टोंक जिले के एसपी ने नरेश मीना की गिरफ्तारी और देर रात हुए बवाल को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि इस मामले गिरफ्तारियां हुई हैं, नरेश मीना की हम तलाश कर रहे है। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के बाद पूरी डिटेल शेयर करेंगे।
देवली- उनियारा विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना ने एरिया मजिस्ट्रेट (एसडीएम मालपुरा) अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद देर रात धरना स्थल पर हंगामा व पथराव हो गया। नरेश मीना समरावता गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर धरने पर बैठे थे। रात्रि करीब 9 बजे पुलिस प्रशासन निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना को गिरफ्तार करने गांव पहुंचे। जहां पर प्रदर्शन कर रहे नरेश मीना व समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया।
Published on:
14 Nov 2024 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
