17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#sehatsudharosarkar:सांसद के गोद लिए उपस्वास्थ्य केन्द्र पर कोख के दर्द पर नहीं लगा मरहम

सांसद आदर्श गांव कांटोली के उपस्वास्थ्य केन्द्र के हालात तो इतने खराब हैं कि यहां जननी को भी राहत नहीं मिल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Sep 2017, 7:07 AM IST

राजकीय उपस्वास्थ्य केन्द

लाम्बाहरिसिंह क्षेत्र के कांटोली गांव का राजकीय उपस्वास्थ्य केन्द

लाम्बाहरिसिंह.

राज्य सरकार ने वाह-वाही लूटने के लिए भले ही सांसदों व विधायकों को गांव गोद देकर उन्हें विकसित करने की जिम्मेदारी सौंप दी हो, लेकिन हालत ये हैं कि विधायकों व सांसद को इतनी फुर्सत नहीं है कि वे इन गांवों को सम्भाल सके। सांसद आदर्श गांव कांटोली के उपस्वास्थ्य केन्द्र के हालात तो इतने खराब हैं कि यहां जननी को भी राहत नहीं मिल रही है। बीते डेढ़ साल से केन्द्र में एएनएम पद रिक्त होने से संस्थागत प्रसव नहीं हो रहे हैं।


प्रसूताओं को 15 किलोमीटर दूर अस्पताल जाना पड़ रहा है। प्रसव पूर्व मिलने वाला परामर्श भी उन्हें नहीं मिल रहा। चिकित्साकर्मी नहीं होने से रोगियों को मुख्यमंत्री दवा वितरण योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा। रोगियों को मोटी रकम खर्च कर निजी चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ रहा है।

नोडल प्रभारी चिकित्सक कमलेश सैनी ने स्वीकार किया कि अप्रेल 2016 से केन्द्र में एएनएम का पद रिक्त है। इससे प्रसव नहीं कराए जा रहे। केन्द्र में मात्र पन्द्रह प्रकार की दवा उपलब्ध है। एएनएम नियुक्ति व सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया। कई बार तो कार्मिकों के अभाव में केन्द्र बंद रखना पड़ता है।

पीने का पानी ही नहीं

केन्द्र में बीसलपुर पेयजल परियोजना का प्वाइंट नहीं लगा होने से पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं होता। मरीजों को केन्द्र के बाहर लगे हैण्डपम्प से पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भवन के पिछवाड़े से दीवार दरकने से भवन असुरक्षित है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आदर्श गांव मोरला व देवल गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्रों में भी स्वीकृत एएनएम के पद दो साल से रिक्त हैं। इससे केन्द्रों पर ताले लटके रहते हैं।

एएनएम लगाकर राहत दिलाएगें
कांटोली में रिक्त पड़े पदों के बारे में सांसद ओर विधायक सहित उच्चअधिकारिया को पत्र के माध्यम से आवगत कराया जा चुका है। जल्द ही एएनएम लगाकर प्रसूताओं को राहत दिलाई जाएगी।
जी. एल. मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टोंक।