7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मान्यता समाप्त होने के बावजूद भी विद्यालय का संचालन जारी रखने पर शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालक के खिलाफ एक लाख का किया जुर्माना

जुर्माना 15 दिवस में 21 अगस्त तक अदा नहीं करने की स्थिति में विद्यालय के खिलाफ नजदीक थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 8 Aug 2018, 8:00 AM IST

Fines done

टोडारायसिंह. प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक बीकानेर के आदेशानुसार मान्यता समाप्त होने के बावजूद भी विद्यालय का संचालन बंद नहीं करने की शिकायत पर स्कूल संचालक के खिलाफ एक लाख रुपए का जुर्माना किया है।

टोडारायसिंह. प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक बीकानेर के आदेशानुसार मान्यता समाप्त होने के बावजूद भी विद्यालय का संचालन बंद नहीं करने की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक ने कस्बे में संचालित टैगोर पब्लिक स्कूल संचालक के खिलाफ एक लाख रुपए का जुर्माना किया है।

डीईओ प्रारम्भिक शंकर लाल जाट ने बताया प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक बीकानेर के आदेशानुसार कस्बे में संचालित टैगोर पब्लिक स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी गई थी। गत 22 जून 18 को जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से गठित दल ने विद्यालय बंद कराने के लिए मौके पर पहुंचे।

जहां विद्यालय बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित पाया गया। दल द्वारा बंद कराने के लिए नोटिस देने पर विद्यालय संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक के मान्यता समाप्ति आदेश तथा निदेशालय के आदेशों को मानने से मना कर दिया तथा लिखित में विद्यालय संचालित होने का पत्र देकर निदेशालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक के आदेशों की घोर अवेहलना व अवमानना की है।


संस्था टैगोर पब्लिक स्कूल टोडारायसिंह की मान्यता वापस लेने के पश्चात विद्यालय का संचालन जारी रखा। आरटीई अधिनियम 2009 की धारा 19(5) का उल्लंघन करने पर संस्था टैगोर पब्लिक स्कूल के संचालक पर एक लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।

साथ ही 6 अगस्त के बाद बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन रहता है तो 10 हजार रुपए प्रति दिवस के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना 15 दिवस में 21 अगस्त तक अदा नहीं करने की स्थिति में विद्यालय के खिलाफ नजदीक थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

इधर, अब सवाल यह उठ रहा है कि स्कूल में पढऩे वालों बच्चों का क्या होगा ? मान्यता के अभाव में अभिभावकों को अन्य स्कूलों की ओर रूख करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

स्वच्छता की शपथ दिलाई

पचेवर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पंचायत प्रशासन ने छात्र छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से सफाई सप्ताह के तहत अभियान चलाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर सरपंच घनश्याम गुर्जर ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर व अपने घर के आसपास, गली, मोहल्लों में कचरा नहीं डालने की शपथ दिलाई।