3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: नही सुलझ रहा झाड़ली के राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों व अध्यापकों का विवाद, सरपंच व अभिभावकों ने विद्यालय के ताला जड़ किया प्रदर्शन

विवाद को सुलझाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता की मांग को लेकर सोमवार को फिर अभिभावकों ने विद्यालय के ताला जड़ प्रदर्शन किया।  

2 min read
Google source verification
School lock

झाड़ली (लाम्बाहरिसिंह). राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ली में फिर अभिभावकों ने विद्यालय के ताला जड़ प्रदर्शन किया।

झाड़ली (लाम्बाहरिसिंह). राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ली में उपजे विवाद को सुलझाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता की मांग को लेकर सोमवार को फिर अभिभावकों ने विद्यालय के ताला जड़ प्रदर्शन किया।

सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चार सदस्यीय दल ने धरने पर बैठी सरपंच रेखा सैन व विद्यार्थियों को समझाया, लेकिन वे जिला शिक्षा अधिकारी के आने पर ही ताला खोलने की मांग पर अड़ गए। दल में शामिल नोडल प्रभारी गिरधर सिंह ने डीईओ से वार्ता कर मौके पर पहुंचने की बात कहने पर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।


बाद में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक खुशीराम रावत ने ज्ञापन में की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।

इस दौरान दल में शामिल प्रधानाचार्य रामबाबू विजयवर्गीय, प्रधानाचार्य रामगोपाल पोषक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार शर्मा समेत जीएसएस अध्यक्ष नाथू सांगवा, उपसरपंच प्रहलाद गुर्जर, जगदीश प्रसाद सोनी, किशन लाल, कालू जाट आदि मौजूद थे।

गौरतलब है कि गत शनिवार को प्रार्थना सभा में अध्यापकों में आपस में झगडऩ़े व अध्यापिकाओं द्वारा विद्यार्थियों से भेदभाव करने का आरोप लगा ताला जड़ प्रदर्शन किया था।

मांगी माफी
ताला खुलवाने के बाद ग्रामीणों की मांग पर प्रधानाचार्य नरेश कुमार भाटिया, अध्यापक हिग्लाजसिंह, सुजिता ,ममता व बीना ने दुबारा घटनाक्रम नही होने का आश्वासन देकर शिक्षण व्यवस्था सुचारू क रने की बात कहने के साथ माफी मांगी, अध्यापक पवन पालीवाल द्वारा सुचारु शिक्षण व्यवस्था की बात कहने के साथ माफी मांगने पर मौजूद ग्रामीणों ने माफी नहीं मांगने की आवश्यकता नहीं होने की बात कही।

घटना से आहत हुई अध्यापिका बीना फफक पड़ी और तबीयत भी बिगड़ गई। इससे मौजूद स्टाफ ने पानी पिलाकर ढांढ़स बंधवाया।

जांच मिलने पर कार्रवाई होगी

मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। गणित विषय अध्यापक पद रिक्त होने से अधिनस्थ यूपीएस विद्यालय सनोदिया से अध्यापक प्रमोद कुमार को व्यवस्थार्थ लगाने के निर्देश दिए है।
खुशीराम रावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक।