बजरी के अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए टोडारायसिंह पुलिस ने शुक्रवार रात टोडारायसिंह-मालपुरा मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान बजरी भरे तीन ट्रेलर समेत 9 ट्रक जब्त किए है।
टोडारायसिंह. बजरी खनन व परिवहन पर रोक के बावजूद टोंक से बजरी की तस्करी जयपुर तक ही नहीं अजमेर व नागौर जिले तक हो रही है। इसका खुलासा शुक्रवार रात बजरी से भरे ट्रकों की खेप पकडऩे के बाद चालकों से पूछताछ में हुआ है।
बजरी खनन व परिवहन पर न्यायालय की रोक के बावजूद चार माह से जयपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बजरी की तस्करी खुलेआम है। प्रशासन की सख्ती के बीच नागौर व अजमेर जिले में बजरी की आपूर्ति मुश्किल हो गई थी,
लेकिन पिछले दिनों से उक्त जिले के ट्रक व ट्रैलर मालिक बजरी की तस्करी में सक्रिय भूमिका निभाने लगे है। ये ट्रक आपूर्ति के लिए टोडारायसिंह के बाद संवारिया- लाम्बाहिसिंह- अराई मार्ग, टोडारायसिंह-मालपुरा-पचेवर-दूदू मार्ग का उपयोग कर रहे है।
नाकाबंदी में 6 ट्रक व 3 ट्रेलर जब्त बजरी के अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए टोडारायसिंह पुलिस ने शुक्रवार रात टोडारायसिंह-मालपुरा मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान बजरी भरे तीन ट्रेलर समेत 9 ट्रक जब्त किए है। कार्रवाई के बाद बजरी खननकर्ताओं व ट्रक मालिकों में हडक़म्प मच गया।
थाना प्रभारी उदयसिंह के निर्देश पर खरेड़ा चौकी इंचार्ज किशनलाल व मोर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने टोडारायसिंह-मालपुरा मार्ग पर स्थित मोर चौकी के सामने नाकाबंदी की।
करीब 11 बजे बाद नाकेबंदी में एक साथ बजरी भरकर ले जा रहे छह ट्रक व तीन ट्रैलरों को रोका गया। तलाशी में रस्सी से बंधे तिरपालों के नीचे बजरी भरी मिली। सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया। इसके बाद शनिवार सुबह कार्रवाई के लिए खनन विभाग के सुपुर्द कर मोर चौकी में खड़ा कराया गया।
ले रहे है मनमना दाम बजरी तस्करों ने नदी से खनन कर बजरी के अवैध स्टॉक कर लिए है। पिछले दिनों टोडारायसिंह में एक खेत से 1400 मीट्रिक टन बजरी जब्त करने पर इसका खुलासा हुआ था। सूत्रों की माने तो यह बजरी बारिश के दिनों के लिए स्टॉक की जा रही थी।
वहीं गत माह की तुलना में प्रति टन बजरी के भाव में टोंक, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बंूदी एवं सवाई माधोपुर में दो सौ से तीन सौ बढ़ चुके है, जो मानसून के चरम पर होने के बाद और बढऩे की संभावना है। इससे भवन निर्माण की लागत में भी इजाफा होगा।
चालकों से पूछताछ में सामने आया है कि टोंक जिले से बजरी जयपुर के अलावा नागौर एवं अजमेर जिले के कस्बों में जा रही है। थाना क्षेत्र में बजरी पर कार्रवाई जारी है। उदय सिंह, थानाप्र्र्र्रभारी, टोडारायसिंह