
मालपुरा उपखण्ड के टोरडी गांव स्थित राउमावि में प्रतिनिधियों का स्वागत करते प्रधानाचार्य व खेल मैदान में चल रहा एनजीओ व कम्पनी का कार्य।
मालपुरा. बालकों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भागीदारी बढ़े तथा मानसिक व शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न की एक एनजीओ प्ले ग्राउण्ड आइडियाज व दिल्ली की इन्ट्रा पेड ट्रेवल्स कम्पनी की ओर से देश के कई सरकारी विद्यालयों में खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश का पहला खेल मैदान बनाने का कार्य उपखण्ड के टोरडी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है।
मेलबोर्न की एक एनजीओ प्ले ग्राउण्ड आइडियाज ने देश की कम्पनियों के साथ मिलकर खेल मैदान तैयार करने का कार्य शुरू किया है। प्ले ग्राउण्ड आइडियाज की केलिफोर्निया निवासी शोचेता ने पत्रिका की विशेष बातचीत में बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज की सेवा करना है।
इसमें दिल्ली की इन्ट्रा पेड ट्रेवल्स कम्पनी के साथ मिलकर देश के नासिक, पुणे, मुम्बई, हैदराबाद, निजामाबाद, फरीदाबाद सहित कुल 37 स्थानों के बाद राजस्थान में प्रथम बार टोरडी गांव को चुना गया है। इसमें राउमावि में पुराने टायरों व लोहे के सामानों से झूले, गाड़ी, पिरामिड, मोटरसाइकिल सहित अन्य खेल में काम आने वाली सामग्रियों से खेल मैदान तैयार किया जा रहा है।
इससे विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों के साथ गांव के बालकों को भी इनका सीधा लाभ मिलेगा तथा उनका शारीरिक विकास होगा। इन्ट्रा पेड ट्रेवल्स कम्पनी दिल्ली के प्रतिनिधि विकास शर्मा ने बताया कि कम्पनी जनता से पैसा कमाती है तो कम्पनी के उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर समाजसेवा के क्षेत्र में विद्यालयों में खेल मैदान तैयार करने का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न की एक एनजीओ प्ले ग्राउण्ड आइडियाज के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनता से प्राप्त पैसे को जनता के उपयोग के लिए यह सेवा कार्य करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि टोरडी गढ़ परिसर में देश-विदेश से आने वाले सैलानियों से गढ़ के हेमेन्द्र सिंह से हुई मुलाकात में गांव के विकास की बात पर उन्होंने टोरडी गांव के सरकारी विद्यालय का चुनते हुए विद्यालय में खेल मैदान तैयार करने का कार्य शुरू किया गया है, जो प्रदेश का प्रथम खेल मैदान है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बुधवार को एनजीओ प्ले ग्राउण्ड आइडियाज व दिल्ली की इन्ट्रा पेड ट्रेवल्स कम्पनी के प्रतिनिधियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया।
Updated on:
10 May 2018, 11:07 AM IST
Published on:
10 May 2018, 11:06 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.