
संक्रमित कचरा जलाने से उठने वाला धुंए से कई बार तो दम सा घुटने लगता है।
टोंक. सआदत अस्पताल का संक्रमित कचरा मरीजों को संक्रमण बांट रहा है। इससे अस्पताल आकर बेहतर स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद बेमानी साबित हो रही है। स्थिति यह है कि सफाई कर्मियों द्वारा संक्रमित कचरा (बॉयोमेडिकल वेस्ट) एक स्थान पर एकत्र तो किया जाता है। जबकि उसे उठाकर निर्धारित स्थान पर फिंकवाने की व्यवस्था मॉनिटरिंग के अभाव में दम तोड़ रही है।
हालांकि मोर्चरी के पास एवं संक्रमित कचरे को एकत्र करने के लिए कमरा बना हुआ है। इसके बावजूद सफाईकर्मी उसे अन्यत्र भिजवाने के स्थान पर जलाकर नष्ट कर रहे हैं। इससे मोर्चरी के सामने रहने वाले चिकित्साकर्मियों के परिवारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्साकर्मियों का कहना है कि संक्रमित कचरा जलाने से उठने वाला धुंए से कई बार तो दम सा घुटने लगता है।
इससे आवास परिसरों की खिड़कियां आदि बंद करना पड़ता है। इसी प्रकार ट्रोमा वार्ड के पास भी संक्रमित कचरा एकत्र कर जलाए जाने से मरीजों को गंदगी के बीच गुजरना पड़ रहा है। सआदत अस्पताल में नर्सेजकर्मियों की कमी के चलते पलंगों के नीचे ही अवशिष्ट पदार्थ डाल दिए जाते हैं। संक्रमित कचरे का रिकॉर्ड संधारित नहीं है। गार्ड के अभाव में पॉली बैग में पड़े कचरे को मवेशी खींचकर बिखेर देते है।
निर्धारित है मापदण्ड
बायो मेडिकल वेस्ट(संक्रमित कचरा) निस्तारण व संग्रहण के लिए अलग-अलग पॉली बैग रखवाए गए है। इनमें चिकित्साकर्मी संक्रमित कचरे को एकत्र करते है। इसके बाद संक्रमित कचरे का निस्तारण किया जाना आवश्यक है।
दो दर्जन आवास
गत दिनों मोर्चरी के पास ही अस्पताल में कार्यरत चिकित्साकर्मियों के लिए दो दर्जन आवास निर्मित कराए गए हैं। इनमें रह रहे परिवाजनों का कहना है कि संक्रमित पदार्थ जलाए जाने से उनमें कई बीमारियां घर कर रही हैं।
पीला बैग-खून से लथपथ, मानव अंग, बैंडेड, मवाद आदि।
नीला बैग- चोट लगने वाली सामग्री, ग्लास, रूई, प्लेट, कांच का सामान आदि।
लाल बैग- केथेटर, आई-वी-सेट, संक्रमित कचरा, गलव्ज, सीरींज आदि।
काला बैग- साधारण कचरा, म्यूनिसिपल वेस्ट।
निर्धारित पॉली बैग से संक्रमित कचरे को अस्पताल परिसर के पीछे स्थित मोर्चरी के पास एक कक्ष में संगहण किया जाता है। सामान्य कचरे का यही जलाकर या दफन कर निस्तारण कराते है।
डॉ. ख्ेामराज बंशीवाल, उपनियंत्रक सआदत अस्पताल टोंक।
Published on:
10 May 2018, 9:33 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.