2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : पुलिसकर्मियों के तिलक लगाकर पोखरण शौर्य दिवस मनाया

भाजपा महिला मोर्चा टोंक की ओर से पोखरण शौर्य दिवस मनाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Azhar uddin

•

Updated: 12 May 2018, 1:12 PM IST

पुलिसकर्मियों

टोंक में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाती मोर्चा पदाधिकारी।

टोंक. भाजपा महिला मोर्चा टोंक की ओर से शुक्रवार को पोखरण शौर्य दिवस मनाया गया। इसके तहत यात्रा मित्र के रूप में यातायात पुलिस कर्मियों को तिलक लगाया गया। मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना जैन छामुनिया ने बताया कि 1998 में पोकरण में पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में परमाणु परीक्षण किए गए थे। इसी उपलक्ष में महिला मोर्चा की ओर ये ये कार्यक्रम घंटाघर चौराहा पर आयोजित किया गया।


इसमें यातायात प्रभारी रतन लाल चौधरी, संजय सिंह, दयाराम, कुलदीप सिंह सिनसिनवार, राजाराम रामसहाय, जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश मनोज आदि पुलिसकर्मियों के तिलक लगाकर मिठाईखिलाई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, महेन्द्र सिरोठा, राहुल देव शर्मा, हेमलता विजय, जिला मन की बात प्रभारी रचना नामा, जिला मंडल अध्यक्ष कलावति यादव, मंजू शर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष चंद्रकला गुर्जर, शशिकला वैष्णव आदि मौजूद थे।


शौर्य दिवस मनाया


देवली. भाजपा महिला मोर्चा मंडल की ओर से शुक्रवार को नगरपालिका के बाहर पोकरण शौर्य दिवस मनाया गया। इसे लेकर महिला मंडल सदस्यों ने पुलिसकर्मियों व राहगीरों के तिलक कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा भदादा, पालिका पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, महिला मोर्चा मंत्री रामचरण चौधरी आदि की अगुवाई में मोर्चा कार्यकर्ता नगरपालिका के बाहर पहुंची। जहां उन्होंने यातायात प्रभारी सांवरमल जाट, पुलिसकर्मी राम भंवर सिंह, रामचंद्र व रजिया के तिलक कर उन पर पुष्प वर्षा की। यहां महिला मोर्चा की वक्ताओं ने पोकरण शौर्य दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा इसे प्रत्येक देशवासी के लिए गौरवमय दिन बताया।


शनिवार को मनाएंगे नर्सेज दिवस


टोंक. राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन टोंक की ओर से अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस शनिवार दोपहर एक बजे सआदत अस्पताल के बर्नवार्डमें मनाया जाएगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अजीत मेहता होंगे। अध्यक्षता प्रधान जगदीश गुर्जर करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. जे. पी. सालोदिया होंगे।


राजयोग भवन में होगा शिविर


टोंक. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा टोंक की ओर से शनिवार से 16 मई तक राजयोग शिविर का आयोजन राजयोग भवन में होगा। शिविर शाम 5 बजे से 7 बजे तक होगा। सेवा केन्द्र प्रभारी ब्रह्मकुमारी रानी ने बताया कि शिविर में 18 से 28 वर्ष तक के युवा हिस्सा लेंगे।