
बंथली क्षेत्र के गैरोली में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी व ग्रामीण।
बन्थली. सरोली पुलिस चौकी क्षेत्र के गैरोली गांव के एक बाड़े, तीन मकानों व जलसीना गांव में एक बाड़े में शुक्रवार को आग लग गई। इसमें हजारों रुपए का सामान जल गया। वहीं एक गाय की मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने बछड़े को बचा लिया। आग से पाइप, चारा, ईंधन सहित हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोंक व देवली से दो दमकल मंगवा दो घंटों की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सरोली चौकी प्रभारी राजेन्द्रप्रसाद शर्मा ने बताया कि गैरोली निवासी लक्ष्मण गोस्वामी के मकान के पीछे बाड़े में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया और देखते ही देखते श्योजी खाती के पक्के मकान व कान्हा बैरवा व मुकेश बैरवा के कच्चे मकानों को चपेट में लिया। गांव में आग देख मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने आस-पास के कुओं या अन्य स्रोतों पर मोटर व इंजन लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
बाद में पुलिस ने टोंक व देवली से दो दमकल मंगवाकर करीब दो घंटों की मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस दौरान तक मकानों व बाड़े में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इधर, जलसीना की दलारा ढाणी में हाइटेंशन बिजली लाइन के तारों के आपस में टकराने से जलदायकर्मी रामदयाल मीणा के बाड़े में आग लग गई। इसमें पाइप, चारा, लकडिय़ां सहित अन्य सामान जल गया। सचिव राधारानी ने मौके पर पहुंच तहसीलदार व सरपंच प्रियदर्शिनी सोलंकी को अवगत कराया।
ये हुआ नुकसान
आग से गैरोली निवासी लक्ष्मण गोस्वामी के 100 पाइप जल गए। वहीं पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। श्योजी खाती के बाड़े में बंधी गाय की मौत होने के साथ ही तीन ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने झुलसे बछड़े को बचा लिया। कान्हा बैरवा व मुकेश बैरवा के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ ही एक ट्रॉली चारा, एक ट्रॉली लकडिय़ां घरेलू सामान जल गया। जलसीना की दलारा ढाणी निवासी रामदयाल के बीस पाइप, दो ट्रॉली लकडिय़ां व दो ट्रॉली चारा जल गया।
Published on:
12 May 2018, 12:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.