2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस व भाजपा दोनों ने किया गुमराह, परिवर्तन का दौर चल रहा है जनता इसका जवाब देगी।

संपूर्ण राज्य में परिवर्तन का दौर चल रहा है। जनता इसका जवाब देगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 11 May 2018, 5:32 PM IST

Farmer's conference

अलीगढ़ गांव के बामनिया गांव में सभा को संबोधित करते हुए युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरलीराम गुर्जर

अलीगढ़ . बामनिया में गुरुवार को भारतीय युवा शक्ति पार्टी के किसान सम्मेलन में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। सम्मेलन के मुख्य अथिति व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद मीठालाल जैन ने कहा राजस्थान के स्वाभिमान की रक्षा के लिए जनता को मजबूत करने के लिए तीसरा मोर्चा बन चुका है।

अब समय आ गया है कि जबकि जनता उनके साथ वादाखिलाफी करने वालों को जवाब दें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि विकास पर सवाल पूछने का हर व्यक्ति को अधिकार है। जो उनके अधिकारों का संरक्षण नहीं दें वह सत्ता में भी नहीं रहे।

लोगों की भीड़ से उत्साही पूर्व सांसद ने अपने 45 मिनट के संबोधन में कहा कि आज किसान, युवा, महिला हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। सालों से विकास के नाम पर केवल दावे किए गए हैं। इस मौके पर ग्रामीणों ने सांसद का माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया।

सभा को युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरलीराम गुर्जर ने कहा संपूर्ण राज्य में परिवर्तन का दौर चल रहा है। कांग्रेस व भाजपा दोनों ने जनता को गुमराह किया है। जनता इसका जवाब देगी। सीमा सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपसिंह डोई, आयोजक रामसिंह खटाना ने विचार व्यक्त किए।

टोंक. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसवन्तसिंह नरूका के नेतृत्व में डीईओ से मुलाकात की। जिला मंत्री हंसराज चौधरी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक समस्याओं के बारे में चर्चा की।

नरूका ने बताया कि महिला शिक्षकों जो दूसरे ब्लॉकों में कार्यरत है, उन्हें इच्छित ब्लॉक में ही प्रशिक्षण की अनुमति दी जाए। इस पर डीईओ ने सहमति जताई। इस मौके पर प्रशिक्षण शिविर में बिजली, पानी आदि की व्यवस्था की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष धनराजसिंह, उपेन्द्रनारायण शर्मा, कन्हैयालाल मीणा, मनोज सोयल, इरफान खान आदि शामिल थे।