
देवली. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक व पंचायत स्तर पर होने वाले योग शिविर की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
देवली. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक व पंचायत स्तर पर होने वाले योग शिविर की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसे लेकर योग शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि विश्व में लोगों को बीमारियों से बचाव व प्राकृतिक जीवन शैली की जानकारी देने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्रसभा ने 21 जून 2014 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी।
इसे लेकर 8 मई से योग दिवस की तैयारियों शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि योग दिवस पर देवली ब्लॉक व सभी पंचायत स्तर पर योग शिविर आयोजित होंगे। इनमें योग का अभ्यास करवाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें देवली प्रशिक्षण केन्द्र पेंशनर भवन में योग प्रशिक्षक नवल किशोर पारीक 22 योग शिक्षकों को योग, प्राणायाम, आसन व ध्यान आदि का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी प्रकार दूनी में 18 योग शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
उनियारा. राजकीय आदर्श उप्रावि में योग प्रशिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयुर्वेद चिकित्सा विभाग की ओर से दिया गया।योग प्रशिक्षक रामस्वरूप सैनी ने बताया कि शिविर 8 से 10 मई तक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। इसमें सभी 33 पंचायतों के शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। नोडल अधिकारी विश्वेश पंचोली ने बताया कि प्रशिक्षण मेेंं शम्भुदयाल एवं रामस्वरूप सैनी ने प्रशिक्षण दिया।
शिविर का लाभ उठाएं
देवली. क्षेत्र के नासिरदा पंचायत में विधायक राजेन्द्र गुर्जर की मौजूदगी में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। इसमें विधायक गुर्जर ने कहा कि न्याय आपके द्वार शिविर सरकार की एक लाभकारी योजना है। इसमें कर्मचारी व अधिकारी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की राजस्व सहित सभी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं।
इस दौरान खाता दुरुस्तीकरण 41, खाता विभाजन के 6, नामान्तकरण के 68, नकल के 30, सीमाज्ञान के 4, धारा 135 के 3 समेत कुल 152 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में प्रधान शकुंतला वर्मा, तहसीलदार मानसिंह आमेरा, भाजपा देहात अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ थे।
सामाजिक कुरीतियां समाप्त करने पर चर्चा की
देवली. पांचाल समाज के गत दिनों जयपुर में आयोजित प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में क्षेत्र के पदाधिकारियों ने शामिल होकर सामाजिक कुरीतियां समाप्त करने पर राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से चर्चा की। समाज के दीपक पांचाल ने बताया कि जयपुर में समाज के लोगों का अधिवेशन हुआ।
इसमें प्रदेशाध्यक्ष चुनाव को लेकर योजना तैयार की। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश पांचाल, महामंत्री एमसी. पांचाल, प्रदेश प्रभारी खुशीराम पांचाल आदि से क्षेत्र के लोगों ने मिलकर चर्चा की।
अधिवेशन में पदाधिकारियों ने बाल-विवाह समाप्त करने, नुक्ता प्रथा रोकने, युवाओं को सोशल मीडिया का अनावश्यक उपयोग नहीं करने, निर्धन विद्यार्थियों को अध्ययन में आर्थिक सहयोग करने व समाज में लोगों को कानूनी जानकारी देने के उदेश्य से कानूनी सलाहकार बनाने सहित बिन्दूओं पर चर्चा हुई। इस दौरान समाज के युवा प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेन्द्र पांचाल, कोटा से हेमंत पांचाल, अजमेर जिलाध्यक्ष राजकुमार पांचाल, दीपक पांचाल सहित प्रदेश के कई जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
11 May 2018, 3:46 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.