10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: करने आए थे एसडीएम की शिकायत, उत्पात मचाया तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

उपखण्ड अधिकारी ने एक युवक से मोबाइल छीन लिया और पुरानी टोंक थाना प्रभारी को दे दिया।

2 min read
Google source verification
 कहासुनी

टोंक. किसी मामले को लेकर कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों तथा पुलिस के बीच किसी मामले को लेकर कहासुनी हो गई।

टोंक. किसी मामले को लेकर कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों तथा पुलिस के बीच किसी मामले को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में मौजूद अन्य लोगों ने मामला शांत किया। ज्ञापन देने आए लोगों का कहना था कि गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी पुरानी टोंक में निरीक्षण करने गए थे।

इस दौरान रास्ते में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। उपखण्ड अधिकारी ने एक युवक से मोबाइल छीन लिया और पुरानी टोंक थाना प्रभारी को दे दिया। इस मामले की शिकायत जिला कलक्टर से करने मुस्लिम समुदाय के लोग कलक्ट्रेट आए थे। इस दौरान एक युवक बाइक को खड़ी कर रहा था। वहीं एक जना रिक्शा पर जा रहा था।

रिक्शा से टक्कर तथा बाइक सही तरीके से नहीं लगाने पर पुलिस की युवक ये कहासुनी हो गई। इस बीच पुलिस ने उक्त युवक को जीप में डाल दिया। इसी बात पर अन्य युवक भडक़ गए और मामला बढ़ गया। मुश्किल से लोगों को समझाकर शांत किया गया। मामले में पुलिस ने दो जनों को हिरासत में लिया है। बाद में युवकों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

आरोपित न्यायिक अभिरक्षा में
मालपुरा. उपखण्ड के इस्लामनगर व बणजारों की ढाणी लक्ष्मीपुरा में गत 25 दिसम्बर को गोवंश के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपित इस्लामपुरा निवासी हमीद उर्फ दम्पाट पुत्र जीवा खां व कय्यूम पुत्र जुम्मा खां को पुलिस ने शुक्रवार को मुंसिफ मजिस्ट्रेट मालपुरा की अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी हरिराम कुमावत ने बताया कि इस्लामनगर व बणजारों की ढाणी लक्ष्मीपुरा से गोवंश को प्रदेश से बाहर ले जाने की तैयारी में लगे दो जनों को गिरफ्तार कर उनसे 335 गोवंश की बरामदगी की गई थी।


दो भाई सहित तीन गिरफ्तार

बंथली. बंटवारा व रास्ते को लेकर झगड़ा कर रहे दो भाई समेत तीन जनों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सरोली पुलिस चौकी प्रभारी रामगोपाल भाट ने बताया कि बंटवारे को लेकर पिता से झगड़ रहे धाकडिय़ावास निवासी भाई हरिसिंह मीणा व मानसिंह मीणा को मां हंसा देवी की लिखित शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया।

वहीं रास्ते स्थित जमीन विवाद को लेकर जलेरी प्रथम निवासी महिला हीरादेवी भील से झगड़ रहे बाबूलाल मीणा को भी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।