30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाटकीय ढंग से अपहृत हुए छात्र को जयपुर से किया दस्तयाब

Student kidnapping: ननिहाल में रह पढ़ाई कर रहे छात्र के अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद परिजन व पुलिस उसकी तलाश में लगे हुए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 31 Aug 2019, 8:02 PM IST

नाटकीय ढंग से अपहृत हुए छात्र को जयपुर से किया दस्तयाब

नाटकीय ढंग से अपहृत हुए छात्र को जयपुर से किया दस्तयाब

दूनी. दूनी के कीर मोहल्ला स्थित ननिहाल में रह पढ़ाई कर रहे छात्र का बुधवार शाम अपहरण होने व बाद में देर रात नाटकीय ढंग से अपहृत छात्र के सदर थाना जयपुर से दस्तयाब होने पर दूनी पुलिस ने छात्र को बाल कल्याण समिति टोंक में पेश किया जहां छात्र की इच्छा पर उसे टोंक निवासी पिता के सुपुर्द कर दिया।

थानाप्रभारी नरेश कंवर ने बताया की अपहृत छात्र टोंक हाल दूनी निवासी रोहित (16) पुत्र बनवारीलाल मेहरा है। उन्होंने बताया की छात्र रोहित बुधवार शाम नाना सुखलाल मेहरा व परिजनों को दोस्त के घर जाने की बात कह घर से निकला, देर रात तक घर नही लौटने पर चिंतित परिजनों ने उसे कस्बे में दोस्तों के यहा तलाश की नहीं मिलने पर टोंक उसके माता-पिता गायब होने की जानकारी दी गई, इसके बाद परिजनों ने देर रात दूनी थाने में पहुंचकर अपहरण का मामला दर्ज कराया।

read more: डिग्गी में जलझूलनी एकादशी के मेले में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, मेला आयोजन समिति ने जिम्मेदारियां सौंपी

ऑटो चालक का फोन आया तो चला पता
अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद परिजन व पुलिस रोहित की तलाश में लगे हुए थे, इसी दौरान रात को जयपुर के सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड से ऑटो चालक ने परिजनों को रोहित के वहा उसके पास होने की खबर दी, इस पर परिजनों ने रोहित को नजदीक के पुलिस थाने में सुपुर्द करने की बात कह दी।

इसके बाद ऑटो चालक रोहित को सदर थाने में सौंप चला गया। सुचना पर रात को ही थाना एएसआई बालकिशन शर्मा, पुलिसकर्मी बाबूलाल जाट परिजनों को लेकर सदर थाना जयपुर पहुंचे ओर कानूनी कार्रवाई के बाद रोहित को दूनी ले आए, यहा आने पर रोहित के ननिहाल स्थित मकान पर लोगों की भीड़ लग गई।

read more:चार माह बाद भी निगम ने नहीं ली सुध, नाले में पड़े है खम्भे व चैनल


पुलिस को बताया अपहरण का किया नाटक
सदर थाना जयपुर से दस्तयाब कर लाने के बाद थानाप्रभारी नरेश कंवर, एएसआई बालकिशन शर्मा को छात्र की बातें मनगढ़ंत लगी तो उसे घर से बुला परिजनों के सामने प्यार से सच्चाई जानने का प्रयास किया, मगर छात्र फिर वही अपहरण की बात दौहराने लगा।

इस पर पुलिस ने सख्त लहजे में पुछताछ की तो छात्र ने अपहरण की घटना को नाटक बताया साथ ही कहा की वह स्वयं घर से निकल दूनी बस स्टैण्ड आया ओर यहा से कार में बैठ सरोली गया इसके बाद वहा से टोंक जाने के लिए बस में बैठ गया मगर बस में नींद आने पर जयपुर चला गया। जयपुर जाने के बाद परिजनों के डाटने के भय से अपहरण का नाटक रचा।