
देवली. शहर स्थित निजी स्कूल संचालक की गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग से लूटी गई कार बुधवार को पुलिस ने पकड़ ली।
देवली. शहर स्थित निजी स्कूल संचालक की गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग से लूटी गई कार बुधवार को पुलिस ने पकड़ ली। उक्त कार हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र की पुलिस ने पकड़ी है। जहां पुलिस की कड़ी नाकाबंदी के चलते आरोपित कार सडक़ किनारे छोडकऱ भाग छूटे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि आरोपित उक्त कार के जरिए कई वारदातें कर चुके थे। हाल ही में उन्होंने पंजाब के लुधियाना में भी वारदात की थी।
इसके बाद से पुलिस की सभी प्रमुख मार्गो पर कड़ी नाकाबंदी थी। वहीं आरोपित हनुमाननगर टाउन क्षेत्र में आए। जहां पुलिस की नाकाबंदी को देखकर वे कार छोडकऱ भाग छूटे। उधर, पुलिस कार को हनुमानगढ़ टाउन थाने ले आई। जहां के थाना प्रभारी ने देवली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि कार देवली के पटेल नगर निवासी व आदर्श इण्डियन पब्लिक स्कूल संचालक मोहित मंगल की है, जिसे हथियारबंद आरोपितों ने ड्राइवर को बंदी बनाकर कार व नकदी लूट ली थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पुलिस दल हनुमानगढ़ टाउन के लिए रवाना होंगे। जहां कानूनी कार्रवाई कर कार को अपने अधिकार में लिया जाएगा। पकड़ी गई कार के आरोपितों ने नम्बर हटा दिए थे।
उल्लेखनीय है कि पीडि़त मोहित मंगल के पिता सीताराम व माता विमला देवी मंगल दुबई जाने के लिए गत 2 मार्च की रात 11 बजे देवली से रवाना हुए, जिन्हें उनका चालक नरसिंह कार से जयपुर एयरपोर्ट पर छोडऩे गया। इस दौरान वापस देवली लौटते समय रात 2 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथियारबंद लुटेरे उसके पीछे लग गए।
वहीं सरोली मोड़ आने पर चालक नरसिंह ने कार को दूनी थाने ले जाने का निर्णय किया, लेकिन इससे पहले दूनी मार्ग पर आरोपितों ने अपनी कार आगे लगाकर नरसिंह को गन प्वाइंट पर बंदी बना लिया तथा करीब 10 हजार की नकदी व कार लूट ली।
बाद में आरोपित चालक को बंूदी जिले के बासनी की पहाडिय़ों पर बांधकर चले गए। तब से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र मोहन शर्मा की अगुवाई में दूनी पुलिस लगातार धरपकड़ का प्रयास कर रही थी। इसे लेकर पुलिस कई बार पंजाब, हरियाणा आदि क्षेत्रों में भी गई थी।
Published on:
22 Mar 2018, 7:34 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.