2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस में भर्ती अब खेल के आधार पर भी होगी-महानिदेशक

आने वाली पुलिस भर्ती में सौ से अधिक कांस्टेबल खेल के आधार पर भर्ती किए जाएंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Nov 2017, 9:21 AM IST

ट्रेक का उद्घाटन

टोंक में ट्रेक का उद्घाटन करते पुलिस महानिदेशक।

टोंक. पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह ने कहा कि राजस्थान पुलिस व आरएसी हर रोज खेल में नए मुकाम हासिल कर रही है। टोंक जैसी जगह पर कोई सुविधा नहीं होने के बावजूद जवान खेल के प्रति समर्पित हैं और कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

महानिदेशक ने ये बात आरएसी नवीं बटालियन में बनाए गए ट्रेक के उद्घाटन समारोह में बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि आने वाली पुलिस भर्ती में सौ से अधिक कांस्टेबल खेल के आधार पर भर्ती किए जाएंगे। कुल करीब साढ़े पांच हजार की भर्ती होगी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस के पास आधुनिक संसाधन हैं। भले ही साइबर क्राइम बढ़ गए, लेकिन पुलिस हर मामले में सफलता हासिल कर रही है। पहले खेल में कमाण्डो आगे थे, लेकिन अब ये उन्हें भी पीछे छोड़ रहे हैं। राष्ट्रीय व अन्य प्रतियोगिताओं में जवान कई पदक जीत कर ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ घट रहा है। पुलिस को हर प्रकार के संसाधन मुहैया कराए गए हैं। पुलिस हर मामले को गम्भीरता से लेकर आरोपितों को पकड़ रही है।


प्रोत्साहित करें
उन्होंने कहा कि आरएसी नवीं बटालियन के जवानों ने श्रमदान कर ट्रेक का निर्माण किया है। इससे लग रहा है कि उनमें खेल के प्रति भावना है। उन्होंने खेल के प्रति प्रोत्साहित करने को कहा।

प्रतियोगिताओं में दिखाया दम
समारोह से पहले महानिदेशक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। इसके बाद फीता काटकर ट्रेक का उद्घाटन किया। बाद में 100, 200, दो हजार तथा 5 हजार मीटर दौड़, बॉक्सिंग व कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जवानों ने आतंकियों की ओर से बस को हाइजेक करने तथा आतंकियों को पकडऩे का डेमो भी किया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ. पी. गल्होत्रा, पुलिस महानिरीक्षक आम्र्ड बटालियन अमृत कलश, अजमेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, आरएसी जयपुर महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंह, जिला कलक्टर सूबेसिंह यादव, पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन व टोंक आरएसी बटालियन कमाण्डेंट रामस्वरूप मीना मौजूद थे। समापन के दौरान पुलिस महानिदेशक ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।