1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ramadan: 27 वीं शब पर हुआ खत्म-ए-कुरान, मस्जिदों में लड्डू (शीरनी) तक्सीम की गई

लोगों ने सारी रात इबादत में गुजारी तथा खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर गुनाहों की माफी मांगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 13 Jun 2018, 11:03 AM IST

Ramajanul mubarak

टोंक. रमजानुल मुबारक की 27वीं शब पर मंगलवार को जिले की मस्जिदों में रात भर इबादत हुई। इस अवसर पर मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया तथा तिलावत के बाद दुआएं हुई।

टोंक. रमजानुल मुबारक की 27वीं शब पर मंगलवार को जिले की मस्जिदों में रात भर इबादत हुई। इस अवसर पर मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया तथा तिलावत के बाद दुआएं हुई। लोगों ने सारी रात इबादत में गुजारी तथा खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर गुनाहों की माफी मांगी।

चांद दिखने के बाद से तरावीह की नमाज में कुरान पढ़ा जाता है, जो मंगलवार को 26वें रमजान तथा 27वीं शब की तरावीह में मुकम्मल (पूरा) हुआ। शहर की करीब 150 मस्जिदों में हाफिज पहली तरावीह से कुरान की तिलावत कर रहे हैं। खत्म-ए-कुरान पर मस्जिदों में लड्डू (शीरनी) तक्सीम की गई। साथ ही इमाम व मौअज्जीनों को कपड़े व ईनामात से नवाजा गया।

इन्होंने कराई
बड़ा कुआं स्थित शाही जामा मस्जिद में मौलवी इस्लाहुद्दीन खिजर, जामा मस्जिद काफला में हाफिज अब्दुल समद, हट्टो की मस्जिद में हाफिज सिद्दीक पठान, भूटा बेगम मस्जिद में कारी डॉ. जाकिर हुसैन, मस्जिद सराय में हाफिज अब्दुल हसीब, मुबारक मस्जिद में हाफिज मोहम्मद उस्मान, मस्जिद नाइयान में हाफिज वसीम खान, मस्जिद गोल में मुफ्ती आसिम अख्तर, मस्जिद मोहम्मद उमर में हाफिज रजी, मस्जिद शफाअत में कारी अमीन, मस्जिद अबूबकर में हाफिज खुर्शीद, मस्जिद मुजफ्फरी में हाफिज फैसल, मुनीर खां की मस्जिद में हाफिज मोती मस्जिद किलेवाली में हाफिज रजा, मुनीर खां की मस्जिद में कारी अब्दुल रहमान, मस्जिद लाडली बेगम में कारी आरिफ, मस्जिद रुही में हाफिज जफर, मस्जिद मुजफ्फरी में हाफिज फैसल, मस्जिद खाला साहब का बाग में हाफिज नजीब, जाल वाली मस्जिद में मुफ्ती नफीस, मस्जिद सइदिया में हाफिज अब्दुल हफीज, मस्जिद आयशा में हाफिज अमीन, मस्जिद रजबन में मौलवी अब्दुल रहमान, सय्यदों की मस्जिद में हाफिज जावेद, फिरदोस पुरानी टोंक में हाफिज आमिर, मक्का मस्जिद पुरानी टोंक में कारी बरकत, छोटा तकिया में हाफिज सुलेमान, दरियाशाह की बावड़ी मस्जिद में हाफिज शाहरूख, मस्जिद मेहंदीबाग में हाफिज मोईनुद्दीन, मस्जिद डबगरान में कारी अहमद, शोरगरान में हाफिज राशिद खान, मस्जिद खलीलिया में हाफिज अबसार, जामा मस्जिद छावनी में कारी आरिफ, जामा मस्जिद अक्सरी फिरोजी बहीर में हाफिज इफ्तेखार, मस्जिद मौलवी इमरान साहब हाफिज अमीन, मस्जिद सआदत में हाफिज मजहर, मस्जिद चौगजे बाबा में हाफिज गयाज, मस्जिद मामू-भांजा में हाफिज रफीक, मस्जिद आजम शाह में हाफिज अंसारी ने कुरान मुकम्मल कराई। इन्हें इनामों से नवाजा गया।


देवली . रमजानुल मुबारके 26वे रोजे पर विशेष इबादत की गई। मोहम्मद हारुन अंसारी ने बताया कि इस मौके पर हाफिजों, इमाम, मोहज्जिन को इनामों इकराम से नवाजा गया।

इस दौरान शाही जामा मस्जिद में शाही इमाम नज्मे इफ्तिकार, एजेेंसी मस्जिद में हाफीज उमर फारुख, सीआईएसएफ स्थित मस्जिद में मोलाना जुबैर आलाम खां ने खत्मे कुरआन किया। इमाम ने कहा कि रोजा हमें सब्र्र, बुराई व गलत कार्यों से बचने का पैगाम देतेे हुए नेक कार्य करने पर जोर देता है।