जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ ओमप्रकाश बैरवा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127- क एवं 127- ख की पालना करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रकाशक के पहचान की घोषणा उसके द्वारा हस्ताक्षरित एवं दो व्यक्तियों जिनकों वह व्यक्तिश: जानता है, सत्यापित कर दो प्रतियों में मुद्रक को देनी होगी। उन्होंने बताया कि मुद्रण के पश्चात् प्रकाशित पंपलेट, पोस्टर एवं अन्य मुद्रित सामग्री की प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट के कक्ष में दिया जाना अनिवार्य होगा।