25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाही लवाजमें व ठाठ-बाठ के साथ निकली रामबारात, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने किया स्वागत

श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव के तहत शहर में राम बारात शाही ठाठ-बाठ व रंगीन आतिशबाजी के साथ निकाली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 4 Oct 2019, 2:46 PM IST

शाही लवाजमें व ठाठ-बाठ के साथ निकली रामबारात, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने किया स्वागत

शाही लवाजमें व ठाठ-बाठ के साथ निकली रामबारात, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने किया स्वागत

टोंक. नगर परिषद की ओर से श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव के तहत राम बरात शहर में बुधवार रात निकाली गई। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। राम बारात की शोभायात्रा मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने पूजा के बाद रवाना हुई। इसमें आकर्षक बनी गुरुकुल की डांडिया गु्रप ने डांडिया किया।

read more:रामलीला के दौरान लगाए गए अश्लील ठुमके, वीडियो वायरल

इसने लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा हाथी, कच्छी घोड़ी, कालबेलिया नृत्य व झांकियां आतिशबाजी के साथ निकाली गई। वहीं पटेबाज भी हैरतअंगेज कारनामे दिखा रहे थे। जगह-जगह पर सर्व समाज व व्यापार मंडल ने राम बरात पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य मार्गों से होते हुए राम बरात रामलीला रंगमंच तक पहुंची।

read more:विश्व हिन्दू युवा संघ के अध्यक्ष बोले राम बारात हिन्दुस्तान में नहीं तो क्या पाकिस्तान में निकाली जाएगी...

जहां श्रीराम ने तोरण मारकर विवाह का मंचन किया। शोभायात्रा में उपसभापति अजय सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बैणी प्रसाद जैन, जिला महामंत्री नरेश बंसल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, अशोक कासलीवाल, भागचंद जैन, रोहित जैन, चौथमल सैनी, माधव दास बलानी, प्रदीप पंवार, शैलेंद्र गर्ग, मिथलेश गर्ग, सतीश चंदेल आदि मौजूद थे।

read more:बजरी माफियाओं ने एसआइटी टीम को धमकाया, चार युवकों को वाहन सहित किया गिरफ्तार


निवाई. नगरपालिका के तत्वावधान में दस दिवसीय दशहरा महोत्सव के दौरान बुधवार की रात राम बारात शाही ठाठ-बाठ व रंगीन आतिशबाजी के साथ निकाली गई। राम बारात के दौरान भगवान राम के साथ भरत, लक्ष्मण,शुत्रघन, ऋ षि मुनि हंस रथ में विराजित होकर प्रताप स्टेडियम के लिए रवाना हुए। इनके पीछे कई झांकिया भी ट्रैक्टरों में सजाई गई थी, जिन्हें देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।

राम बारात का जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। राम बारात का अर्जुन नगर में केदार जायसवाल ने स्वागत किया गया। प्रताप स्टेडियम में राजा जनक के परिवार द्वारा राम बारात का स्वागत किया। तत्पश्चात जागृति रंगमंच के कलाकारों ने रामलीला के मंच पर राम-सीता विवाह के साथ देवताओं, ऋ षियों व राज-महाराजाओं की मौजूदगी में राम विवाह दृश्य का सजीव मंचन किया गया। राम बारात के पालिकाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा कई पार्षद सहित विभिन्न महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित थी।