दूनी. आते-जाते मानसून की मेहरबानी से खुले बीसलपुर बांध के गेटों से उफान पर आई बनास नदी के कारण चार साल पूर्व देवड़ावास के आमा का घाटा पर लाखों की लागत से बना रपटा दूसरी बार फिर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कम दूरी तय कर टोड़ारायसिंह, मालपुरा व डिग्गी जाने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को लम्बा चक्कर लगाकर अधिक दूरी तय गतंव्य को पहुंचना पड़ रहा है।