वनस्थली विद्यापीठ की डॉ. अनुपमा शुक्ला ने बताया कि देश में नई पीढ़ी का रुझान चित्रकला की ओर बढ़ा है। चित्रकार चित्रों के माध्यम से मन की भावनाओं को लोगों के सामने रखता है। कला पर्व में चित्रकार उदितनारायण बैसला फरीदाबाद, वीवी रमण बिलासपुर छत्तीसगढ़, नानजी राठौड़ कच्छ गुजरात, वैशाली परवाने वर्धा महाराष्ट्र, सुषमा पमनेजा जलंधर पंजाब, रजनी दिल्ली, मंजू प्रजापति ऋषिकेश उत्तराखंड समेत अन्य शहरों से चित्रकार आए हैं। इस दौरान कला पर्व संयोजक डॉ. हनुमानसिंह, अनु दासोत, पुष्पेन्द्र जैन, राजेश, माला सोनी, महेश गुर्जर, अजय मिश्रा, नरेन्द्र साहू, यावर हबीब व पुष्पेन्द्र सिंह नरुका समेत अन्य मौजूद थे।