
टोंक। जयपुर सवाईमाधोपुर मार्ग पर गुमानपुरा टोल के पास रविवार देर रात को कार में सवार दम्पती संदीप कुमार पुत्र रामजस व शिल्पी मीणा पत्नी संदीप कुमार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कार सवार शिल्पी मीणा की मौत हो गई व गम्भीर घायल पति संदीप कुमार को टोंक सआदत अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया।
अलीगढ़ थानाधिकारी राधाकिशन ने बताया कि ढिकोलिया के पास मोकमपुरा गांव के रास्ते व ढाबे के सामने कार दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों द्वारा पहले ही 108 के जरिए घायलों को टोंक सआदत अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया था।
घटना के बारे में उच्चधिकारियों को सूचना दी गई गई। दोनों घायलों को सआदत अस्पताल में लाने पर चिकित्सकों ने शिल्पी मीणा को मृत घोषित कर दिया व सिर में चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार कर संदीप को जयपुर के लिए रैफर किया गया है।
थानाधिकारी ने बताया कि संदीप कुमार जयपुर में समाज कल्याण विभाग व मृतक पत्नी शिल्पी मीणा भी महिला एवं बाल विकास विभाग में आरएएस एलायड अधिकारी है। संदीप कुमार गंगानगर के रहने वाले है। वर्तमान में दोनों जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में रह रहे हैं।
थानाधिकारी ने बताया कि मृतक शिल्पी का पीहर उनियारा के बिलोता गांव में है, जो होली पर जयपुर से सवाईमाधोपुर स्थित मीणा कॉलोनी में पिता के पास कार से मिलने के लिए आ रहे थे, जिनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना पर टोंक जिला मुख्यालय पर तैनात अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी सआदत अस्पताल पहुंच और घटना की जानकारी ली। सूचना पाकर दोनों के परिजन भी देर रात तक टोंक सआदत अस्पताल पहुंचे।
Updated on:
29 Mar 2021 08:31 am
Published on:
29 Mar 2021 08:31 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
