10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरपंच ने फर्जी तरीके से किया सवा पांच लाख का भुगतान, सरपंच समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर की अभिशंसा

टीम ने एक जनवरी 2016 से लेकर जांच के दिन तक मनरेगा कार्य करने वाले श्रमिकों तथा भुगतान किए गए खातों की जांच की। इसमें सामने आया कि उक्त राशि श्रमिकों के खाते के स्थान पर अन्य खातों में कर उठा ली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 14 Aug 2018, 7:13 AM IST

sarpanch-fraudulently-paid-a-salary-of-five-lakh

टोंक. देवली पंचायत समिति क्षेत्र के गांवड़ी पंचायत में मनरेगा के तहत हुए कार्य में श्रमिकों का भुगतान 19 जनों के खातें में करने का मामला सामने आया है।

टोंक. देवली पंचायत समिति क्षेत्र के गांवड़ी पंचायत में मनरेगा के तहत हुए कार्य में श्रमिकों का भुगतान 19 जनों के खातें में करने का मामला सामने आया है। ये राशि 5 लाख 35 हजार 766 रुपए है। शिकायत के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के परियोजना अधिकारी पी.के. रावत, लेखाधिकारी नवरंगलाल व अतिरिक्त आयुक्त शाहीन अली खान ने इसकी जांच की।

इसमें सामने आया कि जोब कार्ड से लगे श्रमिकों का भुगतान 19 अन्य जनों के खातों में कर दिया गया। उन्होंने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, तत्कालीन विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी व डाटा एंट्री ऑपरेटर को दोषी माना है।

इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की अभिशंसा की गई है। मामला अब कलक्टर तथा सीईओ के पास आया है। ये एफआईआई दर्ज कराएंगे। साथ ही राशि की रिकवरी भी करने समेत अन्य कार्रवाई करेंगे।

सरपंच तक के खाते में डाली राशि
श्रमिकों का भुगतान 16 जनों के 19 खातों में किए जाने की शिकायत के बाद 23 मार्च 2018 को जांच दल का गठन किया गया। जांच दल उक्त स्थानों पर पहुंचा और शिकायकर्ता समेत श्रमिकों के खातों तथा डाली गई राशि के खातों की जानकारी जुटाई।

तब सामने आया कि सरपंच के खाते समेत अन्य 16 जनों के खाते में ये राशि डाली गई। इसके चलते श्रमिकों को भुगतान से वंचित होना पड़ा।

ऐसे खुला मामला
जांच दल ने 21 जून 2018 को पंचायत समिति देवली व अन्य सम्बन्धित स्थानों का दौरा किया। इसमें सहयोग के लिए जिला परिषद अधिशासी अभियंता राजेश बंसल को भी शामिल किया। इस टीम ने एक जनवरी 2016 से लेकर जांच के दिन तक मनरेगा कार्य करने वाले श्रमिकों तथा भुगतान किए गए खातों की जांच की।

इसमें सामने आया कि उक्त राशि श्रमिकों के खाते के स्थान पर अन्य खातों में कर उठा ली गई। इसके बाद उन्होंने उक्त सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी के तहत एफआईआई दर्ज कराने को कहा है।

इन मस्टररोल में हुआ कार्य

जांच में सामने आया कि ग्राम पंचायत की ओर से मनरेगा के तहत कई कार्यकराए गए। इसमें मस्टररोल संख्या 710, 771 से 775 तक, 777 से 782 तक, 789, 1786, 1787, 1792, 13716, 83717, 83718, 83719, 83720, 83721, 83722, 84688, 84689, 84690, 84691, 84710, 84711, 84712, 84713, 84714 तथा 84715 के तहत कार्य कराए गए। इन्हें मस्टररोल में ये गड़बड़ की गई।

हां कार्रवाई चल रही है
विभाग से पत्र मिला है, लेकिन अभी कार्रवाई चल रही है। गड़बड़ तो सामने आई है। अब कार्रवाई करेंगे।
राजेशकुमार बंसल, अधिशासी अभियंता, जिला परिषद टोंक