आवां सुदर्शनोदय तीर्थ पर मुनि के सान्निध्य में ज्ञान चर्चा करते कृषि मंत्री सैनी व अन्य।
आवां. मुनि पुंगव सुधासागर,मुनि महासागर, मुनि निष्कंप सागर, क्षुल्लक धैर्य सागर व क्षुल्लक गम्भीर सागर के चातुर्मास करने से सुदर्शनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर भक्ति और ज्ञान की अलख जग रही है। मुनि सुधासागर के सान्निध्य में हुई ज्ञान चर्चा में कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने भी रूचि दिखाई।
मुनि ने सत्य, अहिंसा, परोपकार, दया जैसे दिव्य लक्षणों को धर्म का मूल बताते हुए काम, क्रोध, लोभ, मोह, ईष्र्या जैसे विकार और विकृतियों से मुक्ति का मार्ग दिखाया। मुनि ने कहा कि कहा कि दृढ़ संकल्प से तूफान की राह भी बदली जा सकती है।
इस दौरान कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने भी धर्म को प्रदर्शन नहीं आत्म दर्शन बताते हुए चरित्र की पूजा करने के प्रसंग सुनाए। सैनी ने कहा कि श्रद्धा के बिना धर्म पंगु है और श्रद्धा के बिना सिद्धि नहीं मिल सकती।
इस दौरान संजय छाबड़ा, पवन धानोत्या, श्याम लाल जैन और युगल शर्मा ने भी सराहनीय भूमिका निभाई। बाद में मंदिर व विकास समितियों के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री से क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर नया रूप दिलवाने की योजनाओं को गति दिलाने की मांग की।
बैठक मे आवां सरपंच राधेश्याम चन्देल, पदम गोयल, कैलाश चन्द सामरिया, अशोक धानोत्या, आशीष जैन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। तीर्थ पर मुनि संघ के सानिध्य मे भगवान के नित्य अभिषेक व शान्ति-धारा मे श्रद्धालु भाव-विभोर हो पुण्र्याजन प्राप्त कर रहे हैं।
आध्यात्मिक शक्ति जरूरी पीपलू. प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोगी ब्रह्मकुमार प्रहलाद ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवरंगपुरा में मूल्यनिष्ठ समाज की पुनस्र्थापना विषयांतर्गत कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य के दुखों का मूल कारण उसकी खराब आदतें हैं।
आदतन ना चाहते हुए भी लोग ऐसे कर्म कर लेते हैं, जो कि बाद में उन्हें पश्चाताप करना पड़ता है। इसलिए आध्यात्मिक शक्ति जरूरी है। प्रधानाचार्य गोपाल लाल ने कहा कि ख्ेाल-खेल में बच्चों के लिए विज्ञान शिक्षक जनों के लिए भी है। इस दौरान सीताराम, दामोदर प्रसाद, प्रहलाद व सूरज, हजारी थे।
भैंरूजी का जन्मोत्सव मनाया निवाई. झिलाय में हरियाली अमावस्या पर घाटी वाले भैंरूजी मंदिर में भैंरूजी का जन्मोत्सव मनाया। पण्डित सीताराम मिश्रा के सान्निध्य में ध्वज का पूजन कर ध्वजारोहण किया। भैैंरूजी की झांकी सजाकर सत्संग किया।
लोगों ने यज्ञ में आहुतियां दी। पूर्व संध्या पर भजन संध्या भी हुई। इस दौरान मंदिर समिति के फूलचंद खटीक छोटूलाल शर्मा, शिवदयाल प्रजापत, प्रदीप नायक मौजूद थे ।
महिलाओं ने कीर्तन कर पूजा-अर्चना की अलीगढ़. कस्बे में महिलाओं ने शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान कविता शर्मा, रतन शर्मा, रुकमणी, मीरा, बिलासी, संतरा, द्रोपदी, प्रेम, विमला, पदमा, कजोड़ी, मनभर, सोहन सहित कई महिलाओं ने कीर्तन कर पूजा-अर्चना की।