7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसथान के इस चर्चित हत्याकाण्ड़ की अब नए सिरे से एसओजी करेगी जांच, एफएसएल जयपुर की टीम ने घटना स्थल का मौका देख जुटाए साक्ष्य

पुलिस कार्रवाई से आहत मृतक के पिता सीताराम, पत्नी व बहनो समेत अन्य परिवारजनो ने धरना देकर नए सिरे से जांच कार्रवाई की मांग की थी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 6:45 AM IST

Murders

टोडारायसिंह. भासू गांव में निर्माणाधीन मकान में एक युवक की निर्मम हत्या के एक वर्ष गुजर जाने के बावजूद पर्दापाश नहीं हो पाया है। इधर, पीडि़त परिवार की मांग पर नए सिरे से जांच कार्रवाई में जयपुर से एफएसएल टीम ने गत दिनों भासू स्थित घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए है।

- नए सिरे से एसओजी करेगी जांच
-एफएसएल जयपुर की टीम ने जुटाए साक्ष्य
- एक वर्ष बाद भी सुराग नहीं
- भासू हत्याकाण्ड का मामला

टोडारायसिंह. भासू गांव में निर्माणाधीन मकान में एक युवक की निर्मम हत्या के एक वर्ष गुजर जाने के बावजूद पर्दापाश नहीं हो पाया है। इधर, पीडि़त परिवार की मांग पर नए सिरे से जांच कार्रवाई में जयपुर से एफएसएल टीम ने गत दिनों भासू स्थित घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए है।

उक्त मामले की अब नए सिरे एसओजी टीम करेगी। उल्लेखनीय है कि गत एक अगस्त 2017 को भासू स्थित श्री चारभुजानाथ धर्मशाला के निकट निर्माणाधीन मकान में चन्द्रशेखर उर्फ कालू शर्मा (32) सीताराम शर्मा का खून से लथपथ शव मिला था।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का संदेह जताते हुए पीडि़त परिवार की ओर से हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इधर, पीडि़त परिवार का आरोप है कि पुलिस जांच कार्रवाई में शिथिलता बरतते हुए चन्द्रशेखर की मौत छत से गिरना बताकर इतिश्री करना चाहती है।

पुलिस कार्रवाई से आहत मृतक के पिता सीताराम, पत्नी व बहनो समेत अन्य परिवारजनो ने मालपुरा व टोंक में धरना देकर नए सिरे से जांच कार्रवाई की मांग की थी। टोंक धरने के बाद पुलिस अधीक्षक टोंक ने निष्पक्ष जांच कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा को सौंपी थी

गुरूवार देर शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा गोरवर्धन लाल सुंकरिया की देखरेख में जयपुर से आई एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए है।

एफएसएल टीम जयपुर से वरिष्ट वैज्ञानिक अधिकारी पूरण प्रकाश व सुशील कुमार माहेश्वरी तथा मोबाइल फोरेन्सिक प्रभारी टोंक विनोद प्रजापत ने घटना स्थल पर दो दिन शेष साक्ष्य जुटाए है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच निर्णय नहीं ले पा रही थी। उक्त अग्रिम जांच कार्रवाई के लिए साक्ष्यों समेत पुलिस उक्त मामला एसओजी टीम को सौपेंगी।