2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसडीओ ने जनुसनवाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित, अतिक्रमण की शिकायत पर पंचायत को दिए कार्रवाई के निर्देश

हथोना से गोविन्दपुरा ढाणी तक जाने वाले रास्ते पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर निर्देश दिए कि तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए।  

2 min read
Google source verification
Public Hearing

टोंक के हथोना में स्वच्छता के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करते एसडीओ।

टोंक. उपखण्ड अधिकारी सी.एल. शर्मा अध्यक्षता में मंगलवार को अटल सेवा केन्द्र ग्राम पचंायत हथोना में जनुसनवाई की। इसमें ग्रामीणों ने कहा कि वे वृद्धावस्था एवं विकलांग पेंशन के लिए पात्रता रखते हैं, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

इस पर उपखण्ड अधिकारी ने मौके पर ही 13 के पेंशन आवेदन पत्र भरवाकर स्वीकृत किए। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया। इसमें तीन कक्षाओं में कोई अध्यापक नहीं मिला। कक्षा 6 में पाइप एवं अन्य सामान मिले। प्राधानाचार्य को निर्देश दिए गए कक्षा-कक्ष में कोई सामान नहीं रखा जाए।

हथोना से गोविन्दपुरा ढाणी तक जाने वाले रास्ते पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर निर्देश दिए कि तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए। उपखण्ड अधिकारी ने ग्राम पंचयात को निर्देश दिए कि नियमित रूप से पेयजल स्रोतों सफाई कराई जाए। इस दौरान सरपंच रेशमा बानो, तहसीलदार सीमा खेतान एवं मौजूद थे।


समस्याएं सुनी
देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के देवपुरा, सरदारपुरा, सीतापुरा, टोडा का गोठडा, धन्ना का झोपड़ा, राजनगर, राजकोट गांव में कांग्रेस नेता कजोड़ मल मीणा में अभाव अभियोग सुने। मीणा ने बताया ग्रामीण बिजली-पानी समस्या से त्रस्त है।

मीरा जयन्ती मनाने का किया निर्णय
अखिल भारतीय विजयवर्गीय स्थानीय महासभा की मंगलवार को महासभा भवन में बैठक हुई। इसमें 12 अगस्त को मीरा जयन्ती धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया। डॉ. सीताराम विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज विकास समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

इस मौके पर महामंत्री आशाराम विजय, सीताराम विजय, नवरतन विजय डोडवाड़ी, कैलाश विजय डारडाहिन्द, कमलेश लवादर, रामप्रसाद, नवरतन डारडाहिन्द, राजकुमार, राकेश, घनश्याम विजय आदि ने विचार व्यक्त किए। जानकारी दी

मालपुरा. इनरव्हील क्लब मालपुरा ग्रीन की ओर से आंगनबाड़ी केन्द्र बृजलालनगर में गर्भवती को जानकारी देकर फलों का वितरण किया। क्लब अध्यक्ष इन्द्रा जैन ने गर्भवती को दूध का बालक के लिए महत्व व उसकी गुणवत्ता तथा बालक को स्तनपान कराने की जानकारी दी। अनिता पराना, सुरभि विजय, मधु जैन, इन्दु, मधुबाला, ममता आदि ने विचार व्यक्त किए।