7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बांटे पुरस्कार

महर्षि दयानंद नर्सिंग कॉलेज में हुई पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में रोहित व कन्हैया प्रथम, तंवर व निशांत द्वितीय तथा पूजा व अनिल तृतीय स्थान पर रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 8 Aug 2018, 4:44 PM IST

Distributed award

टोंक में स्तनपान सप्ताह को लेकर को हुई प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागी व अन्य।

टोंक. विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन मंगलवार को हुआ। इस मौके पर जनाना अस्पताल स्थित आंचल मदर मिल्क बैंक के सहयोग से महर्षि दयानंद सरस्वती नर्सिंग कॉलेज व एएनएम कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस मौके पर स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।

जनाना अस्पताल से रवाना हुई रैली को पीएमओ जे. पी. सालोदिया, उपनियंत्रक नवीन्द्र पाठक, मदर मिल्क बैंक प्रभारी विनोद परवेरिया आदि ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ये रैली एमएसीएच से रवाना होकर पटेल सर्किल होते हुए सआदत अस्पताल पहुंची।

इस मौके पर महर्षि दयानंद नर्सिंग कॉलेज में हुई पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में रोहित व कन्हैया प्रथम, तंवर व निशांत द्वितीय तथा पूजा व अनिल तृतीय स्थान पर रहे। शिशु रोग विशेषज्ञ एवं मदर मिल्क बैंक प्रभारी विनोद परवेरिया ने स्तनपान से होने वाले फायदे बताए।


वल्ड विजन इण्डिया एडीपी दिशा की ओर से आयोजित स्तनपान सप्ताह के समापन मौके पर मुख्य अतिथि नगरपरिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने स्तनपान को शिशु के लिए अमृत समान बताया।

एमसीएचएन फैशीलेटर संध्या भारद्वाज ने महिलाओं को स्तनपान की विशेषताओं के बारे में बताया। समारोह में महिलाओं का सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर वल्र्ड विजन की स्वास्थ्य स्पेशियलिस्ट प्रिस्कील्ला व अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद था।

स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन
मालपुरा. उपखण्ड अधिकारी अजय कुमार आर्य ने कहा कि स्काउट का जीवन सेवा कार्य का होता है। वह समाज में पीडि़त लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। यह बात उपखण्ड अधिकारी मंगलवार को घाणा के बालाजी के समीप स्काउट गाइड भवन में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के वार्षिक अधिवेशन कही।

अधिवेशन में तहसीलदार मोखम सिंह ने स्काउट गाइड इतिहास की जानकारी देते हुए स्काउट गाइड के उत्थान के लिए समय-समय पर पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड पीडि़तों की सेवा कार्य के लिए एक विशेष प्लेटफार्म है।

जहां सेवा ही परम ध्येय होता है। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय मालपुरा के रोवर लीडर नरेश कुमार, असिस्टेंट लीडर ट्रेनर रघुवीर सिंह, निजी शिक्षण संस्था तहसील अध्यक्ष रमाकान्त पाठक, स्थानीय संघ सचिव गजेन्द्र सिंह चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। अधिवेशन में वर्ष 2017-18 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2018 -19 के बजट का अनुमोदन किया गया।