
टोंक. कोतवाली थाना क्षेत्र के बहीर क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र ने सहपाठी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है।
टोंक. कोतवाली थाना क्षेत्र के बहीर क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र ने सहपाठी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। ये दुष्कर्म वह कई महीनों से कर रहा था। इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। कोतवाली थाना प्रभारी बी. एल. मीणा ने बताया कि आरोपित तथा पीडि़त नाबालिग है। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं।
ऐसे में आरोपित छात्र ने तीन महीने पहले छात्रा से शादी करने को कहा। इस पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपित शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपित ने नाबालिग छात्रा को अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर दुष्कर्म किया। गत दिनों जब उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया।
जहां छात्रा का गर्भवति होना पाया गया। इसके बाद परिजनों ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। शिकायत पर छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई जिसमें छात्रा का डेड माह से गर्भवति होना का मामला सामने आया है। मीणा ने बताया नाबालिग के गर्भवती होने का मामला सामने आने पर अब बिना कोर्ट की अनुमती से ना तो सोनोग्राफी हो सकती है ना ही अन्य कार्य। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
दो विवाहिता दस्तयाब
मालपुरा. थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को मुखबीर की सूचना पर दो विवाहिताओं को दस्तयाब किया।
थाना प्रभारी धर्मेश दायमा ने बताया कि दूदू रोड सूर्यनगर निवासी रामजीलाल की ओर से अपनी पुत्री के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था,
जिस पर सोमवार को मुखबीर की सूचना पर विवाहिता को बस स्टैण्ड क्षेत्र से दस्तयाब किया, वही उपखण्ड के देशमा गांव निवासी गुलाब चन्द की ओर से अपनी पुत्री की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था उसे भी बस स्टैण्ड क्षेत्र से दस्तयाब कर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट शंकरलाल सैनी की अदालत में पेश किया जहां से विवाहिताओं के बयान के आधार पर उन्हेें इच्छित स्थान पर भेजा गया।
Published on:
22 May 2018, 8:44 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.