2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी मांगा तो पुलिस ने किया बुरा बर्ताव, बर्तन फेंके, दो को पकड़ा

महिलाओं का आरोप है कि उनकी तरफ जलापूर्ति के लिए कोई पाइप लाइन नहीं डाली गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 22 May 2018, 7:48 AM IST

Revision display

नगरफोर्ट. कस्बे के वार्ड 9 की महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर स्टेट हाइवे 34 पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया।

नगरफोर्ट. कस्बे के वार्ड 9 की महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर स्टेट हाइवे 34 पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी महिपाल सिंह जाप्ते के मौके पर पहुंचे। जहां पर जाम को हटवाया तथा शांतिभंग के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। लोगों ने पुलिस पर जाम के दौरान बुरा बर्ताव करने एवं दो युवकों के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया।


वार्ड 9 की महिलाओं का आरोप है कि उनकी तरफ जलापूर्ति के लिए कोई पाइप लाइन नहीं डाली गई है। इससे उन्हें पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि कई बार हमने पाइप लाइन के लिए पंचायत प्रशासन व सहायक अभियंताओं को भी लिखित में दिया। इसके बावजूद भी जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं डाली गई।


महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार के नाम गिरदावर भंवर सिंह राणावत को ज्ञापन सौंपा। इसमें जल्दी पाइप लाइन नहीं डाले जाने पर फिर से जाम लगाने तथा धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान थाना अधिकारी महिपाल सिंह ने महिलाओं को समझा कर वापस घर भेज दिया।

पुलिस पर आरोप
लोगों ने जाम के दौरान पुलिस को समस्या से अवगत कराने पर दो युवकों से मारपीट का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने मौके से लोगों के बर्तन भी उठा कर फेंक दिए। इस दौरान महिलाओं से कहासुनी भी हुई।

युवकों से मारपीट नहीं की गई। दो जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। बर्तन सडक़ से हटाए गए थे।
महिपाल सिंह, थानाप्रभारी, नगरफोर्ट

विद्युत कटौती से परेशानी
बनेठा . इन दिनों गर्मी की तेज तपन से जहां आमजन त्रस्त है। वहीं निगम की अनदेखी से घंटों बिजली गुल रहने लगी है। इससे ग्रामीणों को पसीने में तरबतर होने के साथ में पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 11 बजे गुल हुई्र बिजली अधिशासी अभियंता मथुरालाल मीना से गुहार करने के बाद सुचारू कराई।

स्थानीय कमलेश शर्मा, विण्णु, चन्द्रप्रकाश, हेमन्त गौतम आदि ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत कटौती को लेकर विभागीय सहायक अभियंता उनियारा व कनिष्ठ अभियंता बनेठा के मोबाइल पर समस्या बताने का प्रयास किया जाता है तो अधिकारी मोबाइल रिसीव नहीं करते हैं।ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता मथुरा लाल मीना को बनेठा की विद्युत की स्थिति से अवगत करवाते हुए अघोषित विद्युत कटौती बंद करवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।