
देवली में राजकीय उ. मा. विद्यालय के शिक्षक की शिकायत को लेकर उपखण्ड अधिकारी से मिलते प्रधानाचार्य व अन्य।
देवली. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षक ने वहीं के शिक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी रवि वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें महिला शिक्षक ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत लादूलाल मीणा आए दिन शराब के नशे में विद्यालय आता है।
इसके चलते कई बार अन्य शिक्षकों से उसका टकराव हुआ है। आरोप लगाया कि शनिवार को वह कक्षा में कालांश लेकर प्रधानाचार्य कार्यालय जा रही थी। इस बीच शिक्षक लादूलाल ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया तथा अभद्रता की।
मामले की शिकायत को लेकर प्रधानाचार्य महेश गुप्ता की अगुवाई में शिक्षकों ने उपखण्ड अधिकारी से मिले। इसी प्रकार शिक्षकों ने देवली पुलिस थाने में भी प्रभारी दूलीचंद गुर्जर से मिलकर दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
तीन निलम्बित, तीन को नोटिस
टोंक. रसद सामग्री वितरण में अनियमितता बरतने पर जिला रसद अधिकारी एल. एल. मीणा ने तीन राशन डीलरों के लाइसेंस निलम्बित कर दिए। उन्हें नोटिस भी जारी किए हैं।
मीणा ने बताया कि गलवानिया के राशन डीलर रामप्रसाद गुर्जर, राजमहल के गंगाराम सोयल की दुकान में गेहूं तथा टोंक शहर के वार्ड ५ के राशन डीलर मुरारीलाल वर्मा की दुकान में केरोसिन में अनियमिताताएं मिली थी। इसके चलते इनके लाइसेंस निलम्बित कर दिए। इसी प्रकार शहर के वार्ड तीन के घनश्याम, वार्ड१७ के अजय तिवाड़ी तथा वार्ड एक के ओमप्रकाश की दुकानें बंद मिलने पर नोटिस दिया गया है।
उपभोक्ताओं पर कार्रवाई
टोंक. बिजली निगम की सतर्कता टीमों ने कई गांवों में कार्रवाई कर शनिवार को 45 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। सहायक अभियन्ता आर. डी. मीना ने बताया कि डिवीजन स्तर पर सतर्कता टीमों का गठन किया
गया है।
इसके तहत टीमों ने डारडा हिन्द, सोनवा, सोहेला, डारडातुर्की, पराना आदि गांवों में 45 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन पर करीब 12 लाख का जुर्माना भी किया गया।
निर्धारित तिथि मेंं जुर्माना जमा नहीं कराया गया तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। सतर्कता टीम में डी. के. जैन, एन. डी. शेख, यथार्थ देवलिया, बिजली थाना प्रभारी बृजमोहन कविया, विक्रम सिंह आदि शामिल थे।
साढ़े चार लाख का जुर्माना
निवाई .विद्युत वितरण निगम के सतर्कता दल ने शनिवार को बिजली चोरी कर रहे 41 उपभोक्ताओं पर साढ़े चार लाख का जुर्माना किया है। यह जानकारी सहायक अभियंता बृजराज मीणा ने दी।
Published on:
26 Nov 2017, 9:14 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.