
शिक्षकों का स्थानांतरण करने से भडक़े विद्यार्थी व ग्रामीण, स्कूल के बाहर ताला लगा किया प्रदर्शन
दूनी. थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याड़ा से प्रधानाध्यापक व व्याख्याता का स्थानांतरण अन्य जगह होने से नाराज विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी ठस से मस नहीं हुए, बाद में पहुंचे अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी व देवली पुलिस उपाधीक्षक ने प्रदर्शनकारियो ंसे वार्ता कर तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन देने पर तीन घंटे बाद विद्यालय का ताला खोला।
विभाग ने गत दिनों किए फेरबदल में पोल्याड़ा विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक महेश खटाणा का स्थानांतरण बिहाड़ा व रसायन विज्ञान व्याख्याता दीपककुमार अग्रवाल का सोप कर दिया गया। जानकारी होने पर पहुंचे विद्यार्थियों ने ग्रामीणों की मदद से विद्यालय के मुख्यद्वार पर ताला लगा प्रदर्शन किया ओर टेंट लगाकर वही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने प्रशासन को तीन दिन समय दिया।
इसके बाद अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा विद्यार्थियों व ग्रामीणों की ओर से दिए ज्ञापन को जिला कलक्टर, जिला शिक्षाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को तत्काल मेल से भेजने व कार्रवाई का भरोसा दिलाए जाने के पर तीन घंटे बाद विद्यालय का ताला खोला गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण व विद्यार्थी थे।
तीसरे दिन भी धरना जारी
बनेठा. संूथड़ा ग्राम में राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने तीसरे दिन गुरुवार को भी धरना जारी रख कक्षाओं का बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने ककोड़ गांव में जाकर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया को ज्ञापन सौंप प्रधानाचार्य के स्थानान्तरण को निरस्त करवाए जाने की मांग की।
जानकारी अनुसार राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य कैलाशचन्द गुप्ता के स्थानान्तरण को लेकर छात्र-अभिभावकों में रोष बरकरार है। मुख्य द्वार पर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। तथा विद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए स्थानान्तरण को निरस्त करवाए जाने को लेकर जमकर नारेबाजी की।
टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के ककोड़ पहुंचने की सूचना पर ग्रामीण जनों ने प्रधानाचार्य कैलाश गुप्ता के समय में शाला में हुए विकास एवं शैक्षणिक सुधार के बारे में जानकारी देते हुए स्थानान्तरण निरस्त करवाए जाने को लेकर भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी धनपाल गुर्जर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।
Published on:
4 Oct 2019, 11:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.