25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूनी को पंचायत समिति बनाने की मांग, ग्रामीणों ने आवां मार्ग पर किया प्रदर्शन

दो दर्जन से अधिक युवाओं सहित ग्रामीणों ने आंवा मार्ग पर प्रदर्शन व नारेबाजी कर दूनी को तहसील बनाने की।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 4 Oct 2019, 10:15 AM IST

दूनी को पंचायत समिति बनाने की मांग, ग्रामीणों ने आवां मार्ग पर किया प्रदर्शन

दूनी को पंचायत समिति बनाने की मांग, ग्रामीणों ने आवां मार्ग पर किया प्रदर्शन

दूनी. नगरफोर्ट को पंचायत समिति बनाने को लेकर भेजे प्रस्ताव के बाद गत दिनों जिला कलक्टर की ओर से कलक्ट्रेट कार्यालय में पत्र चस्पा कर आपत्ति मांगे जाने के बाद गुरुवार को आवां मार्ग पर ग्रामीणों ने दूनी को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी की।

उल्लेखनीय है कि सुबह कुलदीप शर्मा एडवोकेट के निर्देशन में दो दर्जन से अधिक युवाओं सहित ग्रामीणों ने आंवा मार्ग पर प्रदर्शन व नारेबाजी कर दूनी को तहसील बनाने की। इस दौरान ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया।

read more:बीसलपुर में पानी की आवक लगातार जारी, बांध से बनास में पानी की निकासी बढ़ाई

इसके बाद घर-घर जाकर ग्रामीणों व युवाओं से मिलकर शाम को आयोजित बैठक में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया की दूनी पंचायत समिति बनने के मापदण्ड पर रखता है। दूनी को पंचायत समिति का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस मौके पर गोपाल खींची, रामअवतार बलाई सहित दो दर्जन लोग मौजूद थे।

तीसरे दिन भी धरना जारी
बनेठा. संूथड़ा ग्राम में राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने तीसरे दिन गुरुवार को भी धरना जारी रख कक्षाओं का बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने ककोड़ गांव में जाकर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया को ज्ञापन सौंप प्रधानाचार्य के स्थानान्तरण को निरस्त करवाए जाने की मांग की।

read more:जेवरात की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाओं को कोटा से किया गिरफ्तार

जानकारी अनुसार राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य कैलाशचन्द गुप्ता के स्थानान्तरण को लेकर छात्र-अभिभावकों में रोष बरकरार है। मुख्य द्वार पर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। तथा विद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए स्थानान्तरण को निरस्त करवाए जाने को लेकर जमकर नारेबाजी की।

read more:प्रशासन की टीम की नहीं टूट रही है नींद, खेल स्टेडियम की टूटी दीवार ने खोली अवैध खनन की पोल

टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के ककोड़ पहुंचने की सूचना पर ग्रामीण जनों ने प्रधानाचार्य कैलाश गुप्ता के समय में शाला में हुए विकास एवं शैक्षणिक सुधार के बारे में जानकारी देते हुए स्थानान्तरण निरस्त करवाए जाने को लेकर भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी धनपाल गुर्जर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।