25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेवरात की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाओं को कोटा से किया गिरफ्तार

पायल खरीदने के बहाने जेवरात से भरा डिब्बा चोरी करने के आरोपी गिरोह की चार महिलाओं को कोटा से गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Jalaluddin Khan

•

Updated: 3 Oct 2019, 6:03 PM IST

जेवरात की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाओं को कोटा से किया गिरफ्तार

जेवरात की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाओं को कोटा से किया गिरफ्तार

टोंक. पुलिस ने करीब पांच माह पूर्व कस्बे स्थित ज्वैलर्स की एक दुकान पर पायल खरीदने के बहाने जेवरात से भरा डिब्बा चोरी करने के आरोपी गिरोह की चार महिलाओं को कोटा से गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया है।

read more:विजयदशमी को सतीश पूनियां करेंगे कार्यभार ग्रहण, शक्ति प्रदर्शन होगा

थाना प्रभारी बंशीलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कोटा तन निवासी प्रमीला पत्नी अरविन्द, बबली पुत्री सूरजमल, विनती पत्नी सुरेश व राखी पत्नी मुकुट मोग्या है। उन्होंने बताया कि महिला चोर गिरोह ने गत 6 मई को कस्बे स्थित माणक चौक के निकट मोदी ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया था।

उक्त आरोपी महिलाएं दूधमुंहे बच्चे को साथ लेकर मोदी ज्वैलर्स की दुकान पहुंची। जहां आरोपी महिलाओं में से दो दुकान के बाहर तथा बच्चे को गोद में लिए दो महिलाएं दुकान के अंदर बैठ गई। वे दुकानदार से पायल का मोल-भाव करने लगी। करीब आधा घण्टे की बातचीत के बाद पायल पसंद करते हुए एक महिला ने निर्धारित मोल राशि दे दी।

read more:वोल्टेज समस्या को लेकर सभा का आयोजन,ज्ञापन सौंपकर की मांग

इसी बीच बच्चे को गोद में लिए महिला ने दुकानदार की नजर चुराते हुए काउंटर की ओर रखे सोने के जेवरात से भरा डिब्बा चोरी कर लिया तथा कपड़ों में छिपा कर ले गई। इसमें करीब 10-12 तोले के टोप्स, पेंडिल समेत अन्य जेवरात थे। महिलाओं के जाने के बाद डिब्बे को तलाशा, लेकिन नहीं मिलने पर सीसीवीटी कैमरे को खंगाला।

read more:ससुराल के सितम और पीहर पक्ष की अनदेखी से अस्पताल पहुँची पूनम कोटा की दुआएं और हौसले का आसमान लिए वापस लौटी

इसमें महिलाओं के सीसीवीटी फुटेज मिले थे। सीसीवीटी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने एएसआई करण सिंह के साथ टीम गठित कर कोटा तन से आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।