23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक में पथराव से बिगड़ा माहौल, 3 बाइक को लगाई आग, धारा 144 लगाई

शहर में रविवार शाम बड़ा कुआं क्षेत्र से निकल रही रैली के दौरान किसी के पत्थर फैंकने से माहौल बिगड़ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 18 Mar 2018, 9:10 PM IST

tonk

टोंक। शहर में रविवार शाम बड़ा कुआं क्षेत्र से निकल रही रैली के दौरान किसी के पत्थर फैंकने से माहौल बिगड़ गया। इस दौरान सबीलशाह की चौकी के सामने तथा डीईओ ऑफिस के सामने सडक़ पर खड़ी तीन बाइक को किसी ने आग लगा दी तथा थड़ी व केबिनों में तोडफ़ोड़ कर दी। इसके बाद शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया व बाजार जल्द ही बंद हो गए। जिला मजिस्ट्रेट सुबेसिंह यादव ने धारा 144 लगा दी।

पुलिस ने भी दुकानदारों को जल्द घर भेज दिया। जबकि रैली में पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र दाधीच, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा आदि पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि बड़ा कुआं क्षेत्र में किसी ने पत्थर फैंक दिए। इससे भगदड़ मच गई। बाद में ये खबर आग की तरह फैल गई। बड़ा कुआं के आस-पास क्षेत्रों में भी तनाव की स्थिति हो गई। पथराव से एक पुलिसकर्मी समेत कुछ लोगों को चोटें आई है। उन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस का कहना है कि रैली सवाईमाधोपुर चौराहे पर पहुंच गई थी, लेकिन अंतिम छोर में कुछ लोग चल रहे थे। इस दौरान पथराव हो गया। इससे भगदड़ मच गई। इस दौरान किसी ने बाइक के भी आग लगा दी। पुलिस ने आग पर काबू पाया। सूचना पर जिला कलक्टर सुबेसिंह यादव आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बात की और शहर में शांति बनाए रखने को कहा।

घटना के बाद लोगों का हुजूम बड़ा कुआं क्षेत्र में जमा हो गए। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। वहीं पुलिस भी गली-गली में गश्त करने लगी। हालांकि पुलिस लोगों को घर भेज रही थी, लेकिन लोग गलियों के मोड़ पर खड़े थे। अभी गत 18 फरवरी को पुरानी टोंक क्षेत्र में हुए झगड़ा निपटा ही था कि बड़ा कुआं क्षेत्र में फिर से हो गया। इससे शहर की शांति व्यवस्था बिगड़ गई।

घटना के बाद शहर में अफवाहों का दौर चल गया। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। गली-मोहल्लों में लोग जमा हो गए और घटना को लेकर चर्चा करने लगे। किसी का कुछ तो किसी का कुछ कहना था।