2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: कपड़े धोएं, खाना बनाएं फिर अच्छे नम्बर कैसे लाएं

छात्रों के कई महीनों से बिस्तर एवं कम्बल नहीं धुलने से खुजली हो चुकी है। वहीं उनकी सुबह-शाम खाना बनाने में बीत रही है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 25 Feb 2018, 8:28 AM IST

टोंक जेल रोड स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजकीय छात्रावास नाहते छात्र

टोंक जेल रोड स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजकीय छात्रावास नाहते छात्र

टोंक. शहर के जेल रोड स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय छात्रावास में छात्र परीक्षा तैयारी के बजाय रोज यहां समस्याओं से निपटने में लगे हुए हंै। यहां अनदेखी का आलम यह है कि छात्रों के कई महीनों से बिस्तर एवं कम्बल नहीं धुलने से खुजली हो चुकी है। वहीं उनकी सुबह-शाम खाना बनाने में बीत रही है।

छात्रावास में कक्षा छह से 12वीं तक के 74 बच्चों का नामांकन है, लेकिन रहते सिर्फ 40 ही हैं। बाकि 34 बच्चें अव्यवस्थाओं से आजिज आकर छात्रावास के बाहर रूम लेकर रहते हैं। छात्रों ने बताया कि सुबह के समय नाश्ता बनाना पड़ता है व शाम को रोटियां सेंकनी पड़ती है।


सुबह पहले नाश्ता बनाने के लिए कर्मचारी आता था, लेकिन काफी दिनों से नहीं आ रहा। शाम के समय एक महिला का खाना बनाने का कार्य नहीं होने के कारण बारी-बारी से सहयोग करते है। 74 छात्रों के लिए केवल 4-5 किलो दूध आता है। शेष पानी मिलाया जाता है। इसी दूध से सभी छात्रों के लिए चाय बनाई जाती है। वहीं उन्हें अब तक एक ही ड्रेस दी गई है।


पानी है ना तेल-साबुन
छात्रों ने बताया इस माह में अभी तक साबुन व तेल अब तक नहीं दिया गया है। यहां आए दिन कपड़े, जूते, चप्पल, साबुन तेल, मोबाइल, किताब, पासबुक व पैसे चोरी हो जाते हैं। इसकी शिकायत भी कई बार वार्डन से कर चुके हैं। नहाने एवं पीने के लिए काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

बिस्तर भी नहीं धुले
छात्रावास के लगभग सभी छात्रों को खुजली हो गई है। कम्बल व बिस्तर सर्दी शुरू होने के बाद से अब तक नहीं धुले है। खुजली से इतनी है कि बदन पर निशान पड़ चुके हैं। खुजली की वजह से ठीक से सो भी नहीं पाते हैं।

वार्डन भी है समस्याओं से अवगत
छात्रावास के वार्डन रविराज वंशी का कहना है कि कुछ छात्र छात्रावास के बाहर रहते है। खाने के समय व नाश्ते के समय आते हैं। केवल 5-6 छात्रों को ही खुजली है, जिनकी जांच करा दी गई है। नाश्ता बनाने वाले का एक्सीडेंट हो गया है, इसलिए वह छुट्टी पर है। छात्रों से रोटी सेंकने के अलावा हम कोई और काम नहीं कराते हैं। तेल आदि की सप्लाई जयपुर से आती है। इस माह का अभी तक नहीं आ पाया है।

जांच के लिए कोई डॉक्टर नहीं आता है। 2-4 दिन पहले ही छात्रावास में होकर आया हूं । मुझे किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। टैंक गंदा होने की जानकारी नहीं है।
धर्मराज, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, टोंक