10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही रात में तीन वारदात, दुकान व मंदिर सहित बाड़े बाड़े को बनाया निशाना

चोर शराब की बोतलें, नकदी समेत घर से दो मोबाइल व बाड़े से गाय चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 7:48 AM IST

Theft of theft

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे में एक ही रात में चोरों ने शराब की दुकान, मंदिर, घर समेत बाड़े को निशाना बनाया।

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे में एक ही रात में चोरों ने शराब की दुकान, मंदिर, घर समेत बाड़े को निशाना बनाया। चोर शराब की बोतलें, नकदी समेत घर से दो मोबाइल व बाड़े से गाय चुरा ले गए।

पुलिस व सेल्समैन मुकेश खटीक ने बताया कि चोर मोरला रोड स्थित अनुज्ञाधारी सुशीला देवी की शराब दुकान एक पर लगे पांच ताले व शटर को तोड़ बीयर व विभिन्न किस्म की अग्रेंजी शराब बोतलें समेत तीन हजार नकद ले गए।

इसी प्रकार केशव वाटिका परिसर में बने बालाजी मंदिर पर खुले पड़े दानपात्र में रखे रुपए, भण्डार कक्ष का ताला तोड अन्दर रखे सामान को खंगाला।

वहीं समीप प्रेमदेवी रैगर के घर में घुस कमरा खोल अन्दर पलंग पर सो रहे परिजन के पास रखे दो मोबाइल चुरा बाहर से कमरे के गेट को बंद दिया।

साथ ही पास ही कमरे के लगे ताले को तोडऩे का प्रयास किया। चोर पास बने रामचन्द्र कुम्हार के बाड़े में बंधी गाय को चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीपी से सामान चोरी
अलीगढ़. उनियारा मार्ग पर एक खेत पर शनिवार तडक़े चोर सरवर अली निवासी अलीगढ़ के खेत पर खम्भे पर लगी डीपी से सामान आदि चोरी कर ले गए।

चोरी की घटना का पता खेत मालिक के पुत्र को सुबह चला तो खम्भे से डीपी टूटकर बिखरी पड़ी तथा डीपी से सामान गायब मिले। खेत मालिक के पुत्र कमर अली ने नई डीपी लगाने की मांग की।

कनिष्ठ अभियंता मस्तराम मीना ने बताया कि शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को पुलिस थाने में डीपी चोरी का मामला दर्ज कराया जाएगा।

पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
टोंक. वन विभाग की टीम ने निवाई स्थित पहाड़ से अवैध रूप से खनन कर पत्थर ला रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। बाद में उसे निवाई पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

टीम ने ये कार्रवाई क्षेत्रीय वन अधिकारी सीताराम शर्मा के नेतृत्व में की। इसमें वन रक्षक रमेश ताखर, बनवारी लाल तथा आत्माराम शामिल थे।

गश्त के दौरान उन्हें पहाड़ के समीप पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखी। उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इधर, गुरुवार को पकड़े गए चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 35 हजार रुपए का जुर्माना कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके मालिक को दोबारा खनन नहीं करने की हिदायत देकर सौंप दी।

जेल भेजा
लाम्बाहरिसिंह. थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में रिमाण्ड पर चल रहे आरोपी जहाजपुर थाना पीपलोद निवासी अशोक सिंह उर्फ करण उर्फ कन्नू उर्फ अजय उर्फ आशाराम की रिमाण्ड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।

लाम्बाहरिसिंह में मोरला रोड स्थित शराब की दुकान के टूटे ताले को देखते सेल्समैन।