24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी व लूट गैंग का खुलासा: कई जिलों में की वारदात, 5 आरोपी गिरफ्तार

जिले में लगातार हो रही चोरी, नकबजनी व लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें एक लूट गैंग के दो आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं दूसरी गैंग ने जिले में तीन वारदात की है। आरोपियों के खिलाफ प्रदेश के 5 जिलों के थानों में मामले दर्ज हैं।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Feb 13, 2024

चोरी व लूट गैंग का खुलासा: कई जिलों में की वारदात, 5 आरोपी गिरफ्तार

चोरी व लूट गैंग का खुलासा: कई जिलों में की वारदात, 5 आरोपी गिरफ्तार

चोरी व लूट गैंग का खुलासा: कई जिलों में की वारदात, 5 आरोपी गिरफ्तार
जिले में लगातार हो रही चोरी, नकबजनी व लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें एक लूट गैंग के दो आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं दूसरी गैंग ने जिले में तीन वारदात की है। आरोपियों के खिलाफ प्रदेश के 5 जिलों के थानों में मामले दर्ज हैं।


पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को पकड़ा है। इसमें एक लूट गैंग का भी खुलासा किया है। इस गैंग ने प्रदेश के कई जिलों में वारदात को अंजाम दिया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने बताया कि लूट गैंग के आरोपी सीतारामपुरा कॉलोनी थाना देवली निवासी राजेश पुत्र बजरंगलाल मीणा तथा उसका साथी घटियाली थाना सावर जिला अजमेर निवासी लोकेश पुत्र बाबूलाल मीणा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने गत दिनों बमोर रोड पर मोटरसाइकिल पर जा रही महिला के नाक से नथ लूट की वारदात की थी। इसके अलावा उन्होंने पूछताछ में शाहपुरा भीलवाड़ा में भी नथ लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी लोकेश के खिलाफ केकड़ी, देवली, निवाई, मालपुरा, लाम्बाहरिसिंह, मेहंदवास तथा शाहपुरा में लूट के 10 मामले दर्ज है।

वहीं आरोपी राजेश के खिलाफ केकड़ी, देवली, घाड़, मेहंदवास, दूनी, टोडारायसिंह, निवाई, मालपुरा, लाम्बाहरिसिंह, मेहंदवास तथा शाहपुरा में कुल 18 मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


गनीमत रही कि उन्होंने पुलिस पर फायरिंग नहीं की। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि उन्होंने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। इसमें कांस्टेबल राजेश के चोट आई है।


दर्जनभर वारदातों का खुलासा


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलेभर में एटीएम लूटने, जवाहारात की दुकान में नकबजनी, चोरी व लूट की दर्जनभर वारदातों का खुलासा है। इसमें मुख्य सरगना छोटा मौजा झिराना निवासी सूरज सैनी पुत्र किशनलाल, बोरखंडी थाना पीपलू निवासी हेमराज उर्फ मनराज मोग्या पुत्र श्योजी तथा गोपालपुरा थाना दत्तवास निवासी बाबूलाल गुर्जर पुत्र रामअवतार को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।

इसमें सरगना सूरज सैनी को पुलिस ने 5000 किलोमीटर पीछा कर अगरतला से पकड़ा है। आरोपियों ने गत 5 जनवरी की रात पीपलू के मुख्य बाजार में आभूषण की दुकान में नकबजनी, 13 दिसम्बर 2023 की रात नानेर में बैक ऑफ बडौदा बैक के ताले व स्ट्रोंग रूम की दीवार तोडकऱ तिजोरी ले गए थे। गत 8 जनवरी की रात को मेंहन्दवास के बावड़ी में बैक ऑफ बडौदा के एटीएम को गैस कटर से काटकर ले जाने तथा 25 दिसम्बर 2023 की रात को बमोर में नकबजनी की वारदात की थी।


उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज सैनी के खिलाफ पीपलू थाने में एक, हेमराज मोग्या के खिलाफ पीपलू में दो, कोतवाली थाने में एक तथा बाबूलाल गुर्जर के खिलाफ चाकसू जिला जयपुर में विभिन्न धाराओं में दो मामले दर्ज हैं।

टीम का किया गठन


पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने बताया कि लगातार बैंक लूट, नथ लूट, नकबजनी व एटीएम तोडऩे तथा दुकान में चोरी जैसी घटनाएं हो रही थी।


वारदातों की गम्भीरता को देखते हुए और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद, पीपलू उपाधीक्षक इन्दू लोदी, पीपलू थाना प्रभारी जयमल, थाना प्रभारी थाना मेहन्दवास बुद्धाराम, थाना प्रभारी पुरानी टोंक उदयवीर सिंह के निर्देशन में जिला साइबर सैल से राजेश गुर्जर तथा राजेश शर्मा समेत अन्य की टीम का गठन किया गया।