10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नही थम रहा चोरियों का सिलसिला , मंदिर का दानपात्र तोड़ हजारों की नकदी पार

सुबह दर्शनों को मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने वहा का नजारा देख मंदिर समिति के पदाधिकारियों को अवगत कराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 24 Jul 2018, 8:22 AM IST

theft

बंथली क्षेत्र के चारनेट स्थित दर्रा बालाजी के चोरों की ओर से तोड़ा गया दानपात्र।

बंथली. पुलिस की शिथिल कार्यशैली के चलते चोरियों का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार रात को घाड़ थाना क्षेत्र के अटल सेवा केन्द्र चारनेट के सामने स्थित दर्रा बालाजी मंदिर से चोर दो दानपात्र को तोडकऱ हजारों की नकदी पार कर ले गए।

सोमवार सुबह दर्शनों को मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने वहा का नजारा देख मंदिर समिति के पदाधिकारियों को अवगत कराया। बाद में उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सरपंच सुनिता मीणा ने बताया कि रात को चोरों ने बालाजी मंदिर परिसर में रखे दोनो दानपात्रों को तोड़ उसमें रखे चढ़ावें के करीब बीस हजार की नकदी पारकर ले गए।

सुबह जानकारी मिलने पर मंदिर समिति अध्यक्ष किस्तुरचन्द मीणा, ग्रामीण जंशीलाल मीणा, हंसराज मीणा, हेमराज मीणा सहित दर्जनों लोग वहा पहुंच गए। सरपंच मीणा ने बताया कि दानपात्र दो माह में खोले जाते है। वही समिति पदाधिकारियों ने चोरी की लिखित रिपोर्ट थाने में दी मगर जानकारी के लिए थानाप्रभारी के मोबाइल पर फोन किया मगर उन्होंने उठाया नहीं।


आरोपियों को भीलवाड़ा पुलिस के किया हवाले
निवाई . स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कार चोरी के आरोपियों को भीलवाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात गश्त के दौरान चेनपुरा फाटक के समीप टोंक से जयपुर की ओर जा रही कार पर शक होने पर उसे रुकवाया था।

इसमें सवार धनसिंह निवासी साखड़ा थाना पारोली तहसील कोटड़ी जिला भीलवाड़ा एवं इसी गांव का भंवर सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने कार 20 जुलाई को कोटड़ी बस स्टैण्ड से चुराई थी, जो गोपाल सिंह नरूका निवासी भीलवाड़ा की थी। इसकी पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को भीलवाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया है।


बाइक चोरी
निवाई. स्थानीय जैन कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक बाइक चोरी हो गई। कॉलोनीवासी रूपसिंह अधाणा ने बताया कि मनराज गुर्जर निवासी रहड़ एक मकान के गृहप्रवेश समारोह में आया था, जो बाइक को खड़ी करके खाना खाने चला गया। वापस आया तो बाइक गायब मिली।