31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसलपुर बांध का फिर खोला तीसरा गेट, त्रिवेणी का गेज 3.60 मीटर पर पहुंचा

Open gate of Bisalpur : बीसलपुर बांध के केचमेंट एरिया में हो रही बारिश के कारण त्रिवेणी का गेज भी कभी कम तो तभी तेज चल रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 28 Aug 2019, 9:51 AM IST

बीसलपुर बांध का फिर खोला तीसरा गेट, त्रिवेणी का गेज 3.60 मीटर पर पहुंचा

बीसलपुर बांध का फिर खोला तीसरा गेट, त्रिवेणी का गेज 3.60 मीटर पर पहुंचा

राजमहल. बीसलपुर बांध (Bisalpur Dam) के केचमेंट एरिया में हो रही बारिश के कारण त्रिवेणी (Triveni) का गेज भी कभी कम तो तभी तेज चल रहा है। बांध के गेट संख्या 8 व 9 के साथ ही 10 नंबर को खोलकर निकासी की जा रही है । गेट संख्या 8 को डेढ़ मीटर तक खोला गया है।

read more: छात्रसंघ चुनाव : सर्वाधिक निवाई व सबसे कम टोंक पीजी कॉलेज में हुआ मतदान, मतगणना आज

इसी प्रकार गेट संख्या 9 को 1 मीटर, व गेट संख्या 10 को 2 मीटर तक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। गेट संख्या 8 को रात 11.30 पर खोला गया है। वही गेट संख्या 10 सुबह 5.30 बजे बढ़ाकर 2 मीटर किया गया है। गेट संख्या 9 पहले से ही एक मीटर तक खुला हुआ था।


बांध केजलभराव में सहायक त्रिवेणी का गेज केचमेंट एरिया में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते बढकऱ सुबह 5.0 0बजे 3.40 व सुबह 6.00 बजे बढकऱ 3.60 मीटर पर पहुंच गया है। जिससे बांध में लगातार पानी की आवक दर्ज की जा रही है वही बांध से बनास में निकासी भी अभी लगातार जारी रहने की संभावना है ।

read more:टोंक जिले में छात्रसंघ चुनाव के लिए 7305 में से 4521 मतदाताओं ने किया मतदान, 28 अगस्त को होगी मतगणना

बांध क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान कुल 8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं सीजन की अब तक 617 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। बांध के कंट्रोल रुम के अनुसार त्रिवेणी का गेज सोमवार को 2.10 मीटर पर चल रहा था, जो मंगलवार सुबह 2.40 मीटर तक पहुंच गया, वहीं दोपहर बाद त्रिवेणी का गेज घटकर 2.30 मीटर पर रह गया।

त्रिवेणी के गेज में हो रही बढ़ोतरी का पानी बांध के जलभराव में पहुंचने के कारण अभी बांध से पानी की निकासी लगातार जारी रहने की संभावनाएं तेज हो गई है। इसी प्रकार बांध परियोजना के अनुसार बांध का गेज 315.50 आर एल मीटर पर स्थिर है, वहीं जो पानी केचमेंट एरिया से जलभराव में पहुंच रहा है उसे निकासी के रूप में बनास नदी में छोड़ा जा रहा है।

सोमवार को तीन गेट खोलकर 18 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी, जिसे मंगलवार सुबह 9 बजे तक कम करते हुए एक गेट को बंद करते हुए गेट संख्या 9 व 10 को एक-एक मीटर तक खोलकर 12 हजार 20 क्यूसेक पानी की निकासी बनास में की जा रही है।


इसी प्रकार बांध की बाईं मुख्य नहर से लगातार 95 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है यह निकासी टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के तालाबों को भरने के लिए की जा रही है जिसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक तालाब भरे जा चुके हैं वहीं शेष खाली पड़े तालाबों को भरा जा रहा है।