10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकान के बाहर खड़े युवक को सांड ने पांच फीट उठाकर फैंका, सिर में आए टांके तो पैर में भी आई गम्भीर चोट

मुख्य बाजार समेत सभी गली-मोहल्लों में रातभर मवेशी दौड़ लगाते देखे जाते है।  

2 min read
Google source verification
Hurt

मकान के बाहर खड़े युवक को सांड ने पांच फीट उठाकर फैंक दिया।

टोंक. शहर में आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहने से आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे है। इतना ही नहीं लड़ते हुए कब कहां से मवेशी आ जाए किसी को पता नहीं। इसके बावजूद नगरपरिषद अधिकारी बेखबर बने हुए है। हालात यह है कि मुख्य बाजार समेत सभी गली-मोहल्लों में रातभर मवेशी दौड़ लगाते देखे जाते है।


इससे हादसों पर अंकुश लगने के स्थान पर बढ़ोतरी हो रही है। गत दिनों बड़ा तख्ता क्षेत्र में पुश्तेनी मकान के बाहर खड़े विष्णु नामा को गुजर रहे सांड ने सींगों से उठाकर पांच फीट दूर फैंक दिया। इससे उसके सिर में तीन टांके आए। इतना ही नहीं मेहंदीबाग क्षेत्र में गुजर रही वृद्धा भी सांड की चपेट में आने से घायल हो गई।

दर-दर भटक रहे आवारा मवेशी खेत-खलिहान छोड़ मुख्य बाजार में जमा रहते है। इससे वाहन चालकों, राहगीरों, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। देखते-देखते ही मवेशियों के झुण्ड झगडऩे से कई चौपहिया, दुपहियां सहित वाहन चालक व राहगीर घायल हो रहे है। इसके बावजूद नगरपरिषद की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

जिम्मेदारी भूल रही नगरपरिषद
गत दिनों शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों को नगरपरिषद की ओर से पकडऩे के लिए चिह्नित किया गया था। इसके बावजूद इन्हें नहीं पकडऩे से जहां देखो वहीं मवेशी खड़े नजर आते है। मवेशियों से सर्वाधिक परेशानी बुजुर्गों व बच्चों को हो रही है। कई मोहल्लों में तो मवेशियों के चलते बच्चों ने बाहर खेलना ही बंद कर दिया है।

आवारा मवेशियों को नगरपरिषद की ओर से चिह्नित किए जाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई गई है। इसके बाद अब स्थान निर्धारित होने के बाद मवेशियों के पकडऩे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इन्हें गोशाला संचालकों से बातचीत कर सुपुर्द करेंगे।
लक्ष्मीदेवी जैन, सभापति नगरपरिषद टोंक।

देशी शराब के 48 पव्वे जब्त

लाम्बाहरिसिंह. थाना पुलिस ने गश्त के दौरान लाम्बाहरिसिंह-मोरला मार्ग स्थित कालिहर्डिया मोड़ पर रविवार को देशी शराब के 48 पव्वे जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रतन लाल खटीक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कालिहर्डिया निवासी कैलाश बागरिया है।

आरोपित देशी शराब 48 पव्वे कट्टे में भर सिर पर रखकर जा रहा था। मोड़ पर आरोपित को रोक कट्टे में भरे सामान की तलाशी लेने पर कट्टे के अन्दर से अवैध देशी शराब के पव्वे मिलने पर जब्त कर लिया।