10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहस्त्रनाम महामण्डल विधान में उमड़े श्रद्धालु

स्थानीय सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से श्रीशान्तिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मन्दिर में आचार्यं इन्द्रनन्दी ससंघ के सान्निध्य

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Azhar uddin

May 12, 2018

फीता काटकर शुरुआत

निवाई अग्रवाल दिगम्बर जैन मन्दिर में आयोजित तिलकमति नाटक का फीता काटकर शुरुआत करते श्रद्धालु।

निवाई. स्थानीय सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से श्रीशान्तिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मन्दिर में आचार्यं इन्द्रनन्दी ससंघ के सान्निध्य में मान स्तम्भ जिनबिम्ब महामस्तका अभिषेक महोत्सव को लेकर जिन सहस्त्रनाम महामण्डल विधान का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंत्री अशोक जैन ने बताया कि सहस्त्रनाम महामण्डल विधान का आयोजन हुआ। इसमें सभी इन्द्र-इन्द्राणियों सहित श्रद्धालुओं ने 300 अघ्र्य चढ़ाए गए। कार्यक्रम में पण्डित सुरेश के शास्त्री के सान्निध्य में सुबह सोधर्म इन्द्र मुकेश कुमार सहित इन्द्र-इन्द्राणियों ने जिनाभिषेक एवं शान्तिधारा की।

इस दौरान मंगलाषटक, प्रवचन, मण्डल विधान सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। उन्होंने बताया कि गुरुवार को विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल की ओर से तिलकमति नामक नाटिका का मंचन किया गया। इसमें मण्डल अध्यक्ष शशि लुहारा, मंत्री पिंकी कठमाणा, पार्षद नीतू सांवलिया, सीपी जैन सिरस, हेमा बनेठा एवं मोना पहाड़ी ने कई कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान प्रीति एण्ड पार्टी जबलपुर एवं कमल एण्ड पार्टी टीकमगढ़ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर मन्दिर अध्यक्ष महावीरप्रसाद जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन, विमल बडेरा, दिनेश गिंदोड़ी, रामपाल चंवरिया, पारसचन्द आदि मौजूद थे।


महायज्ञ की पूर्णाहुति


नगरफोर्ट. कस्बे के लघु पुष्कर मांडकला सरोवर तट के मध्य स्थित बगरू बालाजी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम नवकुण्डात्मक महायज्ञ की शनिवार को पूर्णाहुति एवं श्रीराधा-कृष्ण की मूर्ति एवं गणेशजी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संत रामदास के सान्निध्य में होगी। बगरू बालाजी समिति अध्यक्ष मोहन लाल नागर ने बताया कि बगरू बालाजी तक पुलिया एवं सीसी रोड निर्माण, स्नान घाट, पानी की टंकी निर्माण का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया होंगे तथा अध्यक्षता विधायक राजेंद्र गुर्जर करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, देवली प्रधान शंकुतला वर्मा, उनियारा प्रधान ममता जाट होंगे।

महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली
देवली. क्षेत्र के अमरवासी गांव स्थित पाŸवनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर मेें शुक्रवार को वेदी शुद्धि व विश्व शांति महायज्ञ के तहत महिलाओं ने 108 कलशों के साथ श्रीजी की शोभायात्रा निकाली। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। समाज के निर्मल जैन ने बताया कि सुबह पाŸवनाथ मंदिर से श्रीजी की शोभायात्रा शुरू हुई। इस मौके पर समाज की महिलाओं ने एक ही परिधान में 108 कलशों को धारण कर यात्रा निकली। इस दौरान श्रद्धालु बैंडबाजों के साथ थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।

बाद में मंदिर में पाŸवनाथ स्वामी का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। इसके बाद समाज के राजकुमार ने महोत्सव का ध्वजारोहण कर आगाज किया। दोपहर को रतनलाल काला व लादूलाल शाह केे निर्देशन में संगीतमय याग विधान मण्डल के तहत श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि 12 मई सुबह साढ़े 6 बजे अभिषेक एवं नित्य नियम पूजा, 9 बजे पूजन, हवन, जप व विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बोली लगाई जाएगी। इस दौरान शोभायात्रा व श्रीजी को वेदी में विराजमान किया जाएगा।