10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा से चुराई कार सहित आरोपियों को निवाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की कार जब्त कर दो युवकों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोलेरो के मालिक की जांच कर उसे सूचना दी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Jul 2018, 7:52 AM IST

Car theft

निवाई .पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की कार जब्त कर दो युवकों गिरफ्तार किया है।

निवाई .पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की कार जब्त कर दो युवकों गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रामजी लाल ने बताया कि शनिवार देर रात गश्त के दौरान चेनपुरा फाटक के समीप टोंक से जयपुर की ओर जा रही कार पर शंका होने पर उसे रुकवाया।

इस दौरान उसमें सवार युवकों से कार के दस्तावेज मांगने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस ने कार को जब्त करके उनको छोड़ दिया। रविवार दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ललवाड़ी चौराहे से लोगों का फोन आया कि चौराहे पर दो युवक आपस में झगड़ रहे है।

इस पर पुलिस ने उन्हें शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार गहन पूछताछ की। इस पर आरोपित धनसिंह पुत्र किशन सिंह निवासी साखड़ा थाना पारोली तहसील कोटडी जिला भीलवाड़ा एवं इसी गांव के भंवर सिंह पुत्र मनोज सिंह ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने कार 20 जुलाई को कोटडी बस स्टैण्ड से चुराई थी, जो गोपाल सिंह पुत्र मदन सिंह नरूका निवासी भीलवाड़ा की थी।

पुलिस ने बोलेरो के मालिक की जांच कर उसे सूचना दी। इस पर रविवार देर शाम गोपाल सिंह कोटड़ी पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस थाने पर पहुंचा, जिसकी पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार मालिक के सुपुर्द कर दी।

आरोपी रिमाण्ड पर
ऑनलाइन विज्ञापन के नाम पर क्लन्डेस्टाइन लाइव नेटवर्क की फर्जी कम्पनी बनाकर कई शहरों में हजारों ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले तीन आरोपियोंं को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया।जहां उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश पारित हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने देवेंद्र कुमार, महेशकांत माहेश्वरी निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश, एवं अरविंद राय जाट निवासी चिड़ावा जिला झुंझुनंू को धोखाधड़ी कर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

आरोपितों ने सितंबर 2016 में नोएडा दिल्ली में क्लन्डेस्टाइन लाइव नेटवर्क नाम की फर्जी कम्पनी बनाकर ऑनलाइन विज्ञापन पर क्लिक करने पर मोटी रकम कमाने का ग्राहकों को झांसा देकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे लाखों रुपए कम्पनी के खातों में जमा करा लिए। बाद में मार्च 2017 में कम्पनी को बंद करके फरार गए थे।

बाइक चोरी
निवाई .स्थानीय जैन कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक बाइक चोरी हो गई। कॉलोनीवासी रूपसिंह अधाणा ने बताया कि मनराज गुर्जर निवासी रहड़ एक मकान के गृहप्रवेश समारोह में आया था, जो बाइक को खड़ी करके खाना खाने चला गया। वापस आया तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।