12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में खेल रहे बच्चों पर गिरे ईंटों के पिल्लर, दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर, चार दिन पहले ही आया था मासूम ननिहाल से

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

Dinesh Saini

Oct 17, 2018

Accident

टोंक। टोंक के पीपलू में स्थित श्रीनगर गांव में एक मकान में खेल रहे बच्चों पर ईंटों के पिल्लर गिर गए। जिससे तीन बच्चे दब गए। देर रात ही एक बच्चे की मौत हो गई और एक अन्य की आज सवेरे इलाज के दौरान जान चली गई। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

बरौनी थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम श्रीनगर गांव में हनुमान गुर्जर के घर में बच्चे खेल रहे थे, इस दौरान ईंटों का पिल्लर गिर गया। जिसके गिरने से पांच साल के आशीष और तीन साल के रितिक की मौत हो गई। दोनों हनुमान गुर्जर के बेटे थे। वहीं हनुमान के भाई मोरपाल की बेटी छह साल की मोनिका गंभीर घायल हो गई। उसे जयपुर रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया की तीनों बच्चे निर्माणाधीन मकान के पिल्लर से रस्सी बांध झूला झुल रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। रितिक तो चार दिन पहले ही अपने ननिहाल से आया था।

वहीं इधर... ट्रक की चपेट में आने से मेटाडोर चालक गंभीर घायल
बूंदी। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 रामगंज बालाजी पर खड़ी एक मेटाडोर के ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मेटाडोर चालक का पेर कट गया। गंभीर घायल होने पर मेटाडोर चालक को कोटा रेफर कर दिया। जनकारी के अनुसार जयपुर विधुत निगम कार्यालय से ट्रांसफार्मर भरकर एक ट्रक व मेटाडोर बारां जाते समय रामगंज बालाजी बायपास पर ट्रक व मेटाडोर को खड़ी करके मेटाडोर का चालक गाड़ी में बैठा था। ऐसे में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी। मेटाडोर दोनों ट्रकों के बीच फंस गयी। आस पास के ग्रामीणों ने घायल चालक को ट्रैक्टरों व अन्य साधनों की मदद से केबिन तोडक़र बाहर निकाला। चालक का एक पैर कटने के बाद उसे गंभीर घायल अवस्था में कोटा भेजा गया।