7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम्मेदारों ने फेरी आंखें तो ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा, ग्रामीणों ने सवा लाख रुपए एकत्र कर डलवाई नई छत

विद्यालय भवन की छत टपकने से बच्चे बारिश में पढ़ नहीं पा रहे थे। ग्रामीणों की पहल से अब पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 8 Aug 2018, 9:00 AM IST

Repairs

टोंक के मालियो की झोपडिय़ां विद्यालय की मरम्मत करते मजदूर।

टोंक. शिक्षा विभाग व जनप्रतिनिधियों ने समस्या की अनदेखी की तो ग्रामीणों ने खुद पहल कर टपकते कक्षा-कक्ष की मरम्मत करा ली। मेहंदवास क्षेत्र के मालियों की झोपडिय़ा गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में गत दिनों बारिश में टपकी कक्षा-कक्षों की छत से चिंतित ग्रामीणों ने बैठक कर मरम्मत का बीड़ा उठाया।

इसके बाद घर-घर से राशि एकत्र की गई। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार मीणा, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्रसिंह, बद्रीलाल सैनी व शारीरिक शिक्षक रमेश गुर्जर ने ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस पर ग्रामीणों ने सवा लाख रुपए से अधिक की राशि एकत्र कर नई छत डलवा दी।

दर्जा फाइव स्टार...
विद्यालय में 194 विद्यार्थियों का नामांकन होते हुए भी संसाधन अधूरे है। जबकि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर निदेशालय ने विद्यालय को फाइव स्टार का दर्जा दिया है। शाला प्रभारी के मुताबिक दसवीं बोर्ड में 40 छात्रों में से 26 प्रथम व 14 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण रहे हैं।

इसके बाद भी विद्यालय में 6 ही कक्षा-कक्ष है। जबकि कक्षाएं दस संचालित है। प्रयोगशाला, पुस्तकालय व कम्प्यूटर कक्ष, खेल मैदान व चारदीवारी का अभाव है। वर्ष 2009 में माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हुए विद्यालय भवन की स्थिति को लेकर भरे यू-डाइस के बावजूद अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जबकि भवन आदि की पूर्ति के लिए प्रतिवर्ष यू-डाइस प्रपत्र भरा जाता है।

विद्यालय भवन की छत टपकने से बच्चे बारिश में पढ़ नहीं पा रहे थे। ग्रामीणों की पहल से अब पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। इसके साथ ही संसाधन बढ़े तो विद्यालय के ओर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
अशोककुमार मीणा, प्रधानाध्यापक, मालियों की झोपडिय़ां।

स्वछता की दिलाई शपथ

पचेवर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पंचायत प्रशासन ने छात्र छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से सफाई सप्ताह के तहत अभियान चलाने के लिए जागरूक किया।

इस मौके पर सरपंच घनश्याम गुर्जर ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर व अपने घर के आसपास, गली, मोहल्लों में कचरा नहीं डालने की शपथ दिलाई।


वार्डों में रखेंगे कचरापात्र
सरपंच ने सभी वार्ड पंचों को बुलाकर अपने वार्ड में सफाई कराने के लिए कचरापात्र रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पच्चीस घरों के बीच एक बड़ा कचरापात्र रखा जाएगा, जिन्हें रोजाना खाली करने की व्यवस्था कर दी गई हैं। सोमवार से वार्ड 11 से सफाई कार्य शुरू कर दिया।

सचिव बजरंग लाल स्वामी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में यह सर्वेक्षण संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा। स्वच्छता एवं साफ सफाई रखने वाली पंचायत को सरकार द्वारा राज्यों एवं जिलों की पंचायतों को 2 अक्टूबर 2018 को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस मौके पर वार्डपंच रघुवीर सिंह, हनुमान बोहरा, कैलाश दरोगा, सहायक सचिव धन्नाालाल गुर्जर, महबूब शेख, किशनलाल सालोदिया, नन्दलाल मीणा, रामनारायण सैनी आदि मौजूद थे।