
बंथली क्षेत्र के पुलिस थाना दूनी में थानाप्रभारी से जानकारी लेते स्वयंसेवक।
बंथली . रा. उ. मा. विद्यालय दूनी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने पुलिस थाना दूनी का भ्रमण कर थाना प्रभारी घीसालाल राव सहित अन्य अधिकारियों से यातायात, सडक़ सुरक्षा नियमों सहित अन्य जानकारी ली।
थानाप्रभारी ने यातायात, सडक़ सुरक्षा नियमों, एफआईआर दर्ज करने, एफआर लगाने के बारे में बताया। शिविर प्रभारी रामलक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि एएसआई बालकिशन शर्मा, हैड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह ने कम्प्यूटर कक्ष, स्टोर, मेस का अवलोकन कराया।
इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक अशोक गौतम, महावीर बडग़ुर्जर, हैड कांस्टेबल हरफूल मीणा, पुलिसकर्मी भगवानसिंह चौहान, गिरिराज गुर्जर, निर्मल जैन भी थे।
यातायात के नियमों की जानकारी दी
निवाई स्थानीय पुलिस थाने की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को थाना प्रभारी रामजीलाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अन्र्तगत स्वयंसेवकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
सहायक उप निरीक्षक रामप्रकाश गुर्जर ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी होना आवश्यक है। यातायात प्रभारी लक्ष्मी देवी ने हेलमेट पहनने के लिए लोगों को पे्ररित करने पर जोर दिया। इस दौरान यातायात प्रभारी दोलतराम, प्रधानाचार्य मंजू मीणा, रामरूप शर्मा, रामेश्वरलाल जाट एवं नन्दलाल चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।
प्रभारी अनुसूईया शर्मा ने बताया कि जागरूकता रैली निकाली गई। इसी प्रकार राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय दत्तवास के विद्यार्थियों ने शिविर प्रभारी सांवर मल जाट के नेतृत्व में दतवास थाने का अवलोकन किया। थाना प्रभारी दयाराम चौधरी ने विद्यार्थियों को नियंत्रण कक्ष, मालखाना, हवालात, भोजनालय एवं बैरक नियन्त्रण कक्ष का अवलोकन कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
प्रतियोगिता का आयोजन किया
टोंक. सेन्ट जोजफ उ. मा. विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी स्वयं सेविकाओं ने ‘बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाव’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मण्डल में चित्रकला के वरिष्ठ अध्यापक योगेन्द्र गोयल, राना परवीन तथा मिथलेश शर्मा थी।
कार्यक्रम प्रभारी भागचन्द वैष्णव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले स्वयंसेवकों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर के.सी. आहुजा, साधूराम राजवानी, प्रबन्धक रत्तिराम चावडा, सलीमुद्दीन, नदीम अखतर, बीना कसेरा, राधा साहू, सना आदि मौजूद थे।
इधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर पांचवे दिन स्वयंसेवकों ने गोद ली गई बस्ती शास्त्रीनगर में श्रमदान किया। कार्यक्रम अधिकारी माणकचन्द ने बताया कि श्रमदान की लोगों ने सराहना की। इस दौरान कन्या भू्रण हत्या सहित अन्य विषयों की जानकारी दी गई।
Published on:
31 Dec 2017, 9:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.