बीसलपुर बांध बनने के बाद से अब तक सात बार गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। हर बार बांध के गेट अगस्त महीने में खोले गए। लेकिन, पिछले साल पहली बार बांध के गेट सितंबर महीने में खोले गए थे। बीसलपुर बांध के गेट पहली बार 18 अगस्त 2004 को खोले गए थे। इसके बाद दूसरी बार 25 अगस्त 2006, तीसरी बार 19 अगस्त 2014, चौथी बार 10 अगस्त 2016,
5वीं बार 19 अगस्त 2019, छठी बार 26 अगस्त 2022 और 7वीं बार 6 सितंबर 2024 को बांध के गेट खोले गए थे।