10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जलापूर्ति के लिए दम तोड़ रहा बीसलपुर बांध, शहर में बढ़ती पानी की मांग से जलदाय विभाग की फूलने लगी सांसे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 29 Oct 2018, 10:07 AM IST

water-supply-cut-from-bisalpur-dam

बीसलपुर बांध भी पानी आपूर्ति में दम तोड़ता जा रहा है।

टोंक. कमजोर मानसून के चलते अब जलदाय विभाग की सांसें फूलने लगी है। आलम ये है कि दो दिन में एक बार जलापूर्ति होने के बाद भी पेयजल समस्या का निपटारा नहीं हो पा रहा है। जलदाय विभाग के स्थानीय स्रोत सूख गए हैं तथा बीसलपुर बांध भी पानी आपूर्ति में दम तोड़ता जा रहा है।

बांध से शहर को मिलने वाली आपूर्ति में लगातार कटौती की जा रही है। पहले बीसलपुर बांध से शहर के लिए 180 लाख लीटर पानी उपलब्ध हो रहा था, जो अब घटकर 120 लाख लीटर ही रह गया है। वहीं बरसात के दिनों में 60 से 70 लाख लीटर पानी की आपूर्ति करने वाले स्थानीय स्रोत भी महज 10 लाख लीटर पानी ही उपलब्ध करा पा रहे हैं।

ऐसे में कम पानी के चलते जलदाय विभाग के सामने संकट खड़ा हो गया है। हालांकि इससे निपटने के लिए जलदाय विभाग शहर में 10 बोरिंग लगाने की तैयारी कर रहा है। ताकि शहर को दस हिस्सों में बांटकर नियमित जलापूर्ति के साथ इन बोरिंग से पानी लिया जा सके।

अभी तो शुरुआत है
बरसात के चलते फिलहाल जमीन में नमी है। ऐसे में पानी भी मिल रहा है। वहीं जलदाय विभाग स्थानीय स्रोतों से पानी लेकर काम चला रहा है, लेकिन धीरे-धीरे जमीन का पानी सूखता जाएगा और पानी के बिना हालात खराब हो जाएंगे। ऐसे में आने वाली गर्मी से पहले स्रोत पूरे तरह से सूख जाएंगे और जिला मुख्यालय महज बीसलपुर बांध के भरोसे ही रह जाएगा। जबकि बीसलपुर बांध आपूर्ति में कटौती करता जा रहा है।

जरूरत से आधा मिल रहा है पानी
शहर की सवा दो लाख आबादी को प्रतिदिन 260 लाख लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन अभी महज 130 लाख पानी ही उपलब्ध हो रहा है।

इसमें से भी 120 लाख लीटर बीसलपुर बांध से तथा दस लाख लीटर स्थानीय स्रोत कुओं तथा बोरिंग से मिल रहा है। बीसलपुर बांध से की गई कटौती डर के चलते जलदाय विभाग जल्द ही चेत गया और बीसलपुर बांध के भरोसे नहीं रहकर 10 बोरिंग कराने की तैयारी करा रहा है। ताकि शहर में जलापूर्ति का संकट नहीं गहराए।

अभी ये दे रहे हैं साथ
जलदाय विभाग को अभी 10 ट्यूबवैल तथा 14 कुओं से जलापूर्ति मिल रही है। इसके अलावा अन्य कुएं तथा ट्यूबवैल सूख चुके हैं। जलदाय विभाग के टोंक में मोलाईपुरा में 43, गहलोद घाट के समीप 27, बनास पुल के समीप 11 कुएं हैं। इनमें से अधिकतर बंद हो गए हैं।

तैयारी चल रही है
शहर में 10 बोरिंग लगाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। पानी की समस्या से शहर को जूझने नहीं देंगे।
राधेश्याम गुप्ता, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, टोंक